भक्तों के लिए खुशखबरी! विजयवाड़ा से तिरुपति के बीच चलेगी एक और Vande Bharat Train, देखें पूरा शेड्यूल
Vande Bharat Train Vijayawada Tirupati: तिरुमला और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। लंबे इंतज़ार के बाद तिरुपति मार्ग पर एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी मिल गई है जो 10 दिसंबर से शुरू होगी।
विजयवाड़ा से बेंगलुरु के बीच चलने वाली यह नई हाई-स्पीड ट्रेन तिरुपति होते हुए चलाई जाएगी। रेलवे ने इसके रूट, टाइमिंग और ट्रेन नंबर सहित पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस आर्टिकल में आपको ट्रेन की टाइमिंग, रुट, कोच से रिलेटेड सारी जानकारी दी जा रही है।

कब शुरू होगी नई वंदे भारत?
नए शेड्यूल के अनुसार, यह वंदे भारत ट्रेन बहुत ही कम समय में तीर्थस्थलों और बेंगलुरु को जोड़ देगी। नई वंदे भारत ट्रेन 4.5 घंटे में तिरुपति और 9 घंटे में बेंगलुरु पहुँचाएगी।
- विजयवाड़ा → तिरुपति: 4.5 घंटे
- विजयवाड़ा → बेंगलुरु: 9 घंटे
यह यात्रा समय अन्य ट्रेनों की तुलना में करीब 3 घंटे कम होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, कोच की उपलब्धता में देरी के चलते ट्रेन की शुरुआत टल रही थी। लेकिन अब 10 दिसंबर से इस ट्रेन को शुरू करने का फैसला फाइनल हो गया है।
नई वंदे भारत का पूरा रूट और टाइमिंग
यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन (मंगलवार छोड़कर) चलेगी। जो कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन पहुंचेगी।
20711 - विजयवाड़ा से बेंगलुरु (सुबह)
वंदे भारत ट्रेन संख्या 20711 सुबह विजयवाड़ा से अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन 5:15 बजे विजयवाड़ा से रवाना होकर 5:39 बजे तेनाली, 6:28 बजे ओंगोल, और 7:43 बजे नेल्लोर पहुँचेगी। इसके बाद यह 9:45 बजे तिरुपति, 10:27 बजे चित्तूर, और 11:13 बजे कटपाड़ी पहुंचेगी।
वहां से आगे बढ़ते हुए ट्रेन 1:38 बजे कृष्णराजपुरम पहुंचेगी और अंत में अपनी मंज़िल SMVT बेंगलुरु को दोपहर 2:15 बजे पहुंच जाएगी। यह पूरा रूट यात्रियों को तेज़, आरामदायक और समय बचाने वाला सफर प्रदान करेगा।
20712 - बेंगलुरु से विजयवाड़ा (शाम)
वंदे भारत ट्रेन संख्या 20712 अपनी वापसी यात्रा बेंगलुरु से दोपहर 2:45 बजे शुरू करेगी। इसके तुरंत बाद यह 2:58 बजे कृष्णराजपुरम पहुंचेगी। आगे बढ़ते हुए ट्रेन 5:23 बजे कटपाड़ी, 5:49 बजे चित्तूर, और 6:55 बजे तिरुपति पहुंचेगी। इसके बाद यह 8:18 बजे नेल्लोर, 9:29 बजे ओंगोल, और 10:42 बजे तेनाली पहुंचेगी। अपनी यात्रा पूरी करते हुए यह ट्रेन रात 11:45 बजे विजयवाड़ा पहुँचेगी। यह तेज़ और सुविधाजनक शेड्यूल यात्रियों के लिए बेंगलुरु से विजयवाड़ा तक की यात्रा को काफी आसान बना देगा।
नई वंदे भारत में कुल 8 कोच हैं जिसमें से 7 AC चेयर कार और 1 एक्जिक्यूटिव चेयर कार है। इस ट्रेन के शुरू होने से तिरुमला दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को सबसे तेज़, आरामदायक और समय बचाने वाला विकल्प मिलेगा। साथ ही, बेंगलुरु आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन बेहद सुविधाजनक साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications