रविंद्र सिंह भाटी धमकी मामले में आया नया मोड़, गैंगस्टर रोहित गोदारा ने खुद सामने आकर कही ये बात

राजस्थान से लोकसभा उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली है। लेकिन इस पूरे मामले में अब नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा था कि उन्हें यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा ने दी थी।

लेकिन रोहित ने इस तरह की धमकी से साफ इनकार किया है। उसने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा कि इस मामले में उसका कोई लेना-देना नहीं है। रोहित ने कहा कि इस पूरे मामले में मेरे नाम का इस्तेमाल किया गया है।

ravindra singh bhati

राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दावा किया है कि रविंद्र भाटी को जान से मारने की उसने धमकी नहीं दी है। उसके नाम से किसी और व्यक्ति ने उसे धमकी दी है।

इसके साथ ही रोहित ने पुलिस से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है जिसके कि इस पूरे मामले का सच सामने आ सके। रोहित का कहना है कि सत्ता में बैठे कुछ नेता रविंद्र भाटी को दबाना चाहते हैं, यही वजह है कि उसके नाम का इस्तेमाल करके उसे धमकी दी जा रही है।

सोशल मीडिया पर रोहित ने पोस्ट करके लिखामेरे नाम से (शिव विधायक) रविंद्र सिंह भाटी को फेसबुक पोस्ट के माध्यम से धमकी मिली है। इस धमकी से मेरा कोई लेनदेन नहीं है। रविंद्र भाटी एक गरीब परिवार से निकलकर छात्र राजनीति से लेकर विधानसभा लोकसभा तक के सफर में जनता के हित के लिए काम कर रहा है।

गरीबों की भलाई के लिए वह काम कर रहा है। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है। यही वजह है कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करके उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। मैं पुलिस प्रशासन से अपील करूंगा कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+