8 बजे के बाद जामिया छात्रावास के बाहर जाने पर रोक, छात्राओं में गुस्सा
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शुमार जामिया मिलिया इस्लामिया में जारी नये फरमान ने छात्राओं का गुस्सा बढ़ा दिया है। जामिया में छात्राओं के देर रात से छात्रावास में आने से आने से रोक लगा दी गयी है। कॉलेज के इस फरमान को छात्राओं ने भेदभावपूर्ण करार दिया है।

कॉलेज में जो नोटिस चस्पा की गयी है उसमें लिखा गया है कि छात्राओं को देर रात से बार जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लिहाजा सभी छात्रायें इन नियमों का पालन करे। कॉलेज के इस नये नियम का छात्राओं ने विरोध करना शुरु कर दिया है।
वहीं इस विवाद पर कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अगर छात्राओं को किसी आपात स्थिति में या सही वजह होने पर बाहर जाने की इजाजत दी जा सकती है।
कॉलेज की एक छात्रा ने इस नये नियम की आलोचना करते हुए कहा कि यह नया फरमान भेदभावपूर्ण और सेक्सिस्ट फरमान है। छात्रा का कहना है कि अगर सुरक्षा ही इसकी मुख्य वजह है तो छात्रों पर भी यह नियम लागू होना चाहिए।
छात्राओं को अब रात 8 बजे से पहले छात्रावास वापस लौटने को कहा गया है। जिसपर एक और छात्रा का कहना है कि प्रोजक्ट सहित कई ऐसे काम होते हैं जिसके चलते 8 बजे तक वापस छात्रावास आना संभव नहीं है। ऐसे में मजबूरन हमें दूसरे छात्रावास या पीजी का रुख करना पड़ेगा।
कॉलेज के प्रवक्ता मुकेश रंजन का कहना है कि हमने यह नोटिस छात्राओं की भलाई के लिए जारी किया है। हम किसी भी छात्रा के अधिकारों का हनन नहीं करना चाहते हैं, कॉलेज की नोटिस को गलत तरीके से लिया जा रहा है। छात्राओं की सुरक्षा हमारे लिए बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications