पर्यटन स्थलों पर भीड़ ने बढ़ाई स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता, नहीं सुधरे तो आ सकती है तीसरी लहर

नई दिल्ली, 9 जुलाई: पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है, लेकिन अब हालात अप्रैल-मई की तुलना में काफी ज्यादा सुधर गए हैं। साथ ही केस कम होने की वजह से राज्य सरकारों ने ज्यादा छूट दे रखी है। जिस वजह से पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ रही। जिस पर नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने चिंता व्यक्त की है। साथ ही आगाह किया कि अगर लोग लापरवाही करते रहे तो इसका नतीजा बहुत बुरा होगा।

Recommended Video

    Covid Protocol Violation: Rules की धज्जियां उड़ा रहे Tourists, सरकार ने दी चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
    corona

    स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. पॉल ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा को कम नहीं कर सकते हैं। पर्यटन स्थलों पर एक नया जोखिम देखने को मिल रहा है, जहां भीड़ का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा वहां पर ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा और ना ही लोग मास्क लगा रहे हैं। ये एक चिंता का बिषय है, अगर ऐसे ही सब कुछ चलता रहा तो तीसरी लहर भी आ सकती है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वायरस का लैम्बडा वेरिएंटर भी सामने आया है। अभी भारत में इसके सबूत तो नहीं मिले, लेकिन हमें सवाधान रहना चाहिए।

    डॉ. पॉल के मुताबिक सभी गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वो कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक तीनों ले सकती हैं। सभी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं, ऐसे में गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाना चाहिए।

    मामलों में गिरावट
    वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमें सभी सावधानियां बरतते रहने की जरूरत है। यूनाइटेड किंगडम, रूस और बांग्लादेश में फिर से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत भी दूसरी लहर से निपट रहा है। ऐसे में सभी को प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश में रोजाना नए मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले एक हफ्ते में रोजाना औसतन नए मामलों में 8% की गिरावट आई है। अभी 80 प्रतिशत नए मामले 90 जिलों से सामने आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+