कोरोना से ठीक हुए लोगों के लिए Sputnik V वैक्सीन की एक ही डोज काफी, रिसर्च में दावा

रूस में बनी स्पुतनिक वी वैक्सीन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है...

नई दिल्ली, 12 जुलाई: कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच रूस में बनी स्पुतनिक वी वैक्सीन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में दावा किया है कि जो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं, उनके लिए स्पुतनिक वी वैक्सीन की एक डोज ही काफी है। इस रिसर्च में कोरोना से ठीक हुए लोगों को दोबारा संक्रमण से बचाने में स्पुतनिक वी वैक्सीन 94 फीसदी प्रभावी पाई गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उनकी रिसर्च में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर ठीक हुए लोगों में स्पुतनिक वी की दूसरी खुराक लेने का कोई फायदा स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid-19 के 37 हजार नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    'साइंस डायरेक्ट' में छपी इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने बताया, 'स्पुतनिक वी वैक्सीन की पहली खुराक लेने के 21 दिन बाद रिसर्च में शामिल लोगों के अंदर एक विशेष एंटीबॉडी पाई गई। इस रिसर्च को अर्जेंटीना में स्वास्थ्यकर्मियों पर अंजाम दिया गया। ऐसे लोग जो कोरोना से संक्रमित नहीं हुए और जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज दी गई, उनके मुकाबले ऐसे लोगों में एंटीबॉडी और वायरस को बेअसर करने की क्षमता कहीं ज्यादा मिली, जो संक्रमित होकर ठीक हो चुके थे और जिन्हें स्पुतनिक वी की केवल एक डोज दी गई।' हालांकि वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि सामान्य लोगों में स्पुतनिक वी की दूसरी खुराक एंटीबॉडी को और ज्यादा मजबूत बनाती है।

    हैदराबाद के हॉस्पिटल ने भी किया ऐसा ही दावा
    आपको बता दें कि इससे पहले हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल की एक स्टडी में भी ऐसा ही दावा किया गया था कि कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए उनकी मजबूत एंटीबॉडी के कारण वैक्सीन की एक खुराक ही काफी है। इस स्टडी में 260 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया था और उन्हें 16 जनवरी से 5 फरवरी के बीच कोविशील्ड वैक्सीन दी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+