दिल्ली में कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए 7 हजार से अधिक नए केस, 64 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के नए मामलों ने एक बार फिर सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 24 घंटे के अंदर अब तक 7 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं जबकि इस दौरान 64 नए मरीजों की मौत भी हुई है। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब राजधानी में एक दिन कोरोना वायरस के इतने अधिक नए मामले दर्ज किए गए हों। विशेषज्ञों ने इसे दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर कहा है।

Recommended Video

    Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड, कोरोना के 7178 नए केस आए | वनइंडिया हिंदी
    New records of Corona in Delhi more than 7 thousand cases surfaced in one day

    देशभर में लाखों लोगों को संक्रमित कर चुका कोरोना वायरस संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। त्योहारी सीजन के बीच एक बार फिर दिल्ली समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना मामलों में वृद्धि देखी गई है। शुक्रवार को एक दिन में अब तक के सबसे अधिक नए मामले दर्ज होने के बाद दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा सवा चार लाख के करीब पहुंच गया है। बता दें कि शुक्रवार को यहां 7178 नए मामले सामने आए हैं जबकि 64 नए मरीजों की मौत हुई है। इन नए संक्रमितों की संख्या के साथ ही अब दिल्ली में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,23,831, हो गई है। वहीं, महामारी से अब तक 6833 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

    इसके अलावा दिल्ली में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की बात करें तो यह आकड़ा 3,77,276 पर पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस की संख्या 39,722। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 6121 मरीज ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली और केंद्र सरकार एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गई है। लोगों से जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने को कहा गया है वहीं, मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई भी की जा रही है। बता दें कि दिल्ली में कुल 3754 कंटेंमेंट जोन हैं और 23679 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। यहां अब तक कुल 49,91,587 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद मृत्यु दर रोकने के लिए कई कदम उठाए गए: अरविंद केजरीवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+