New Parliament Inauguration: PM मोदी बोले- नई संसद की जरूरत थी, यह समय की मांग थी...

New Parliament Inauguration: देश को रविवार को नए संसद भवन की सौगात मिल गई है। पीएम मोदी ने संसद भवन का उद्घाटन किया।

New Parliament House

New Parliament House Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई (रविवार) को नए संसद भवन उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान भवन के अंदर पीएम मोदी ने सेंगोल स्थापित किया। उद्घाटन के बाद 'सर्व-धर्म' प्रार्थना की गई। कांग्रेस सहित 19 विपक्षी पार्टियों ने इस उद्घाटन कार्यक्रम से दूरी बनाते हुए बहिष्कार किया है। जबकि भाजपा के साथ 25 राजनीतिक दल इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़े हर अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।

LIVE Feed
May 28, 2023, 5:37 PM IST

'सेंगोल भारत की सांस्कृतिक विरासत को वर्तमान से जोड़ता है'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके नए संसद भवन को देश का ऐतिहासिक कदम करार दिया है और उन 'श्रम योगियों' का आभार व्यक्त किया है, जिनके अमूल्य परिश्रम की वजह से इस भवन ने आकार ग्रहण किया है।
May 28, 2023, 5:06 PM IST

'समुद्र मंथन' की थीम पर मूर्तिकार नरेश कुमावत

नरेश कुमावत, मूर्तिकार जिन्होंने नए संसद भवन के अंदर 'समुद्र मंथन' की थीम पर मूर्तियां बनाईं है, उन्होंने बताया कि नई संसद के लिए इस थीम (समुद्र मंथन) को चुनने के पीछे के विचार क्या हैं?
May 28, 2023, 5:01 PM IST

अशोक गहलोत का हमला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन (नया संसद भवन) किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं। ऐसी संस्थाओं में संवैधानिक मुखिया की भूमिका होती है। हमने राजस्थान विधानसभा के उद्घाटन में राष्ट्रपति को बुलाया था।
May 28, 2023, 4:59 PM IST

अर्जुन राम मेघवाल का बयान

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस की मीरा कुमार के समय में भी नई संसद का विषय आया था और सभी विपक्षी दलों को इसकी आवश्यकता के बारे में पता है। उद्घाटन में सम्मिलित हुए लोग बधाई के पात्र हैं। विपक्ष के कई साथी आए थे। कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें PM की नीतियों का विरोध करना है लेकिन यह वह अवसर नहीं था। यह ओछी राजनीति का परिणाम है।
May 28, 2023, 3:30 PM IST

नेताओं से पीएम की मुलाकात

नई संसद में लोकसभा में अपना भाषण समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई नेताओं से बातचीत की।
May 28, 2023, 3:29 PM IST

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी का पलटवार

दिल्ली: कांग्रेस-आरजेडी पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हमला बोलते हुए कहा कि देश में हो रही अच्छी चीजों को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर सकती। 'सेंगोल' के बारे में झूठ बोल रही है। संसद लोकतंत्र का मंदिर है, और वे (राजद) जिस तरह से नई संसद के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, जनता उन्हें करारा जवाब देगी।
May 28, 2023, 1:32 PM IST

इन 25 वर्षों में हमें मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''हमारे पास 25 वर्ष का अमृत कालखंड है। इन 25 वर्षों में हमें मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।''
May 28, 2023, 1:30 PM IST

'संसद भवन ने करीब 60,000 श्रमिकों को रोजगार दिया है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''संसद भवन ने करीब 60,000 श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया है। इनके श्रम को समर्पित एक डिजिटल गैलेरी भी बनाई गई है। आज जब हम लोकसभा और राज्यसभा को देखकर उत्सव मना रहे हैं तो मुझे संतोष है कि हमने देश में 30,000 से ज़्यादा नए पंचायत भवन भी बनाए हैं। पंचायत भवन से लेकर संसद भवन तक हमारी निष्ठा एक ही है।''
May 28, 2023, 1:25 PM IST

PM मोदी बोले- नई संसद की जरूरत थी, यह समय की मांग थी...

पीएम मोदी ने कहा, ''नई संसद की आवश्यकता थी। हमें यह भी देखना होगा कि आने वाले समय में सीटों और सांसदों की संख्या बढ़ेगी। इसलिए यह समय की मांग थी कि एक नई संसद बनाई जाए।''
May 28, 2023, 1:18 PM IST

आज भारत ने औपनिवेशिक मानसिकता को पीछे छोड़ दिया है: PM मोदी

नई संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कई वर्षों के विदेशी शासन ने हमारा गौरव हमसे छीन लिया। आज भारत ने उस औपनिवेशिक मानसिकता को पीछे छोड़ दिया है।
May 28, 2023, 1:16 PM IST

भारत लोकतंत्र की जननी है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''भारत लोकतंत्र की जननी है। यह वैश्विक लोकतंत्र की नींव भी है। लोकतंत्र हमारा 'संस्कार', विचार और परंपरा है।''
May 28, 2023, 1:12 PM IST

'सेंगोल' चोल वंश में न्याय, सदाचार और सुशासन का प्रतीक है: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''संसद में आज पवित्र 'सेंगोल' स्थापित किया गया। चोल वंश में सेंगोल न्याय, सदाचार और सुशासन का प्रतीक था।'' पीएम मोदी ने कहा,''आज इस ऐतिहासिक अवसर पर कुछ देर पहले संसद की नई इमारत में पवित्र सेंगोल की भी स्थापना हुई है। महान चोल साम्राज्य में सेंगोल को कर्तव्य पथ का, सेवा पथ का, राष्ट्र पथ का प्रतीक माना जाता था। राजा जी और अधिनम के संतों के मार्ग दर्शन में यही सेंगोल सत्ता के हस्तातंरण का प्रतीक बना था। तमिलनाडु से विशेष तौर पर अधिनम के संत भवन में हमें आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुए थे।''
May 28, 2023, 1:08 PM IST

यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा। नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत नए लक्ष्य तय कर रहा है। नया जोश है, नई उमंग है, दिशा नई है, दृष्टि नई है।''
May 28, 2023, 1:03 PM IST

'नई संसद सिर्फ एक इमारत नहीं है, यह भारत के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है'

पीएम मोदी ने कहा, ''नई संसद सिर्फ एक इमारत नहीं है, यह भारत के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। यह भारत के दृढ़ संकल्प के बारे में दुनिया को संदेश देता है।''
May 28, 2023, 1:01 PM IST

ये दिन अमर हो गया है: नई संसद में पीएम मोदी बोले

नई संसद में पीएम मोदी बोले, हर देश की विकास यात्रा में कुछ पल ऐसे आते हैं जो अमर हो जाते हैं। 28 मई ऐसा दिन है।
May 28, 2023, 12:58 PM IST

पीएम मोदी ने 75 रुपये का सिक्का किया जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन से वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए 75 रुपये के विशेष सिक्के जारी किए।
May 28, 2023, 12:56 PM IST

नई संसद में नया माहौल नए विचारों को जन्म देगा: ओम बिड़ला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बोले, "मुझे विश्वास है कि नई संसद में नया माहौल नए विचारों को जन्म देगा। हमें अपनी संसदीय प्रणाली के अच्छे सिद्धांतों को आगे बढ़ाना चाहिए।''
May 28, 2023, 12:51 PM IST

मैं पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं: ओम बिड़ला

नई संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बोले, 'पूरा देश आज इस पल का गवाह बन रहा है। मैं पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिनके नेतृत्व में 2.5 साल के भीतर इस नई संसद का निर्माण हुआ।'
May 28, 2023, 12:48 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यसभा के उपसभापति ने पढ़ा संदेश

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने नए संसद भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा, ''संसद के नए भवन के उद्घाटन का ये अवसर भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज़ रहेगा। नए संसद भवन का उद्घाटन हमारी विविधता को भारतभूमि के सबसे उत्तरी छोर से दक्षिणी बिन्दु तक, पूर्वी सीमा से पश्चिमी तटरेखा तक रहने वाले सभी देशवासियों के लिए गौरव और अतुलनीय आनंद का अवसर है।''
May 28, 2023, 12:46 PM IST

उपराष्ट्रपति धनखड़ के संदेश को राज्यसभा के उपसभापति ने पढ़ा

नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के संदेश को पढ़ते हुए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा, ''भारतीय लोकतंत्र की अभूतपूर्वक विकास यात्रा की इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घड़ी और गौरव क्षण में मुझे पूरे देश को बधाई देते हुए बहुत खुशी है... मुझे यकीन है कि इस अमृत काल में बना नया संसद भवन आगे भी हमारे विकास का साक्षी रहेगा।''
May 28, 2023, 12:29 PM IST

नई संसद में प्रवेश करते वक्त लगे 'मोदी-मोदी' के नारे

पीएम मोदी ने 'मोदी, मोदी' के नारों और तालियों के बीच नई संसद में प्रवेश किया।
May 28, 2023, 12:26 PM IST

हमारा वर्तमान संसद भवन देश की लोकतांत्रिक गतिविधियों का जीवंत केंद्र रहा है: हरिवंश नारायण सिंह

नई संसद में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा, ''हमारा वर्तमान संसद भवन देश की लोकतांत्रिक गतिविधियों का जीवंत केंद्र रहा है। हमारी प्रगति का मार्गदर्शक रहा है। यह भवन भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति तथा संविधान निर्माण से लेकर हमारी गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा के दौरान अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है।''
May 28, 2023, 12:19 PM IST

PM मोदी ने नई लोकसभा में समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से की

पीएम मोदी ने नई लोकसभा में समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से की। इस दौरान संसद सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
May 28, 2023, 12:18 PM IST

PM मोदी नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष में पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष में पहुंचे। उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। तमाम सांसदों और मुख्यमंत्रियों ने उनका स्वागत किया।
May 28, 2023, 11:55 AM IST

मुझे खुशी है कि मैं वहां नहीं गया...: नए संसद भवन के उद्घाटन पर बोले शरद पवार

नए संसद भवन के उद्घाटन पर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, ''मैंने सुबह इवेंट देखा। मुझे खुशी है कि मैं वहां नहीं गया। वहां जो कुछ हुआ उसे देखकर मैं चिंतित हूं। क्या हम देश को पीछे ले जा रहे हैं? क्या यह आयोजन सीमित लोगों के लिए ही था...।''
May 28, 2023, 11:24 AM IST

PM मोदी के पास सभी 'सद्गुण': अविनाशी मठ के कामची दासर स्वामी

दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन पर अविनाशी मठ के कामची दासर स्वामी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सभी 'सद्गुण' हैं।'
May 28, 2023, 11:20 AM IST

ओवैसी बोले- RJD कोई स्टैंड ही नहीं है

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''RJD का कोई स्टैंड ही नहीं है। ताबूत क्यों कह रहे हैं वे, कोई और मिसाल भी दे सकते थे। इसमें भी कोई एंगल लाते हैं। कभी सेक्युलर बोलते हैं कभी भाजपा से निकले हुए नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री बना लेते हैं।''
May 28, 2023, 11:19 AM IST

ताबूत के साथ तूलना करने वालों जनता जवाब देगी: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले, ''प्रधानमंत्री ने सभी को न्योता दिया था लेकिन विपक्ष को कुछ भी अच्छा करो तो वह बुरा लगता है। जो लोग ताबूत के साथ तुलना (नए संसद भवन की) कर रहे हैं उन्हें जनता जवाब देगी।''
May 28, 2023, 11:14 AM IST

PM मोदी बोले- आज का दिन सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय

पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी।''
May 28, 2023, 11:07 AM IST

'यह इमारत सशक्तिकरण, सपनों को जगाने, उन्हें हकीकत में बदलने का उद्गम स्थल बने'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जैसे ही भारत की संसद के नए भवन का उद्घाटन हुआ है, हमारे दिल और दिमाग गर्व और आशा से भर गए हैं। यह प्रतिष्ठित इमारत सशक्तिकरण, सपनों को जगाने और उन्हें हकीकत में बदलने का उद्गम स्थल बने। यह हमारे महान राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाए।''
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+