New Orleans Attack: पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू ऑरलियन्स हमले की निंदा, बताया कायरतापूर्ण
New Orleans Attack: अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स के बॉर्बन स्ट्रीट पर आतकी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कड़ी निंदा की। इस हमले में 15 लोगों की जान चली गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। इस हमले की निंदा करते हुए पीएम मोदी ने इसे आतंकियों की कायराना हरकत करार दिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हम न्यू ऑरलियन्स में हुए इस कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं हैं। इस दुखद समय में, हम सभी को एकजुट रहकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।'

क्या है पूरा मामला?
यह दुखद घटना तब हुई जब एक अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक शम्सुद-दीन जब्बार ने न्यू ऑरलियन्स में नए साल का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ में पिकअप ट्रक घुसा दिया। ट्रक पर आईएसआईएस का झंडा लगा था। इस हादसे में करीब 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
एफबीआई ने जब्बार की पहचान टेक्सास के 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक के रूप में की। भीड़ में घुसने के बाद, वह वाहन से बाहर निकला और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण अधिकारियों ने उसे मार गिराया था। साथ ही, इस हमले को आंतकी हमला करार दिया गया है। FBI ने कहा कि अधिकारी "यह नहीं मानते कि जब्बार अकेले जिम्मेदार था।"
बॉर्बन स्ट्रीट के पास हुआ था हमला
यह हमला सुबह करीब 3 बजकर 15 मिनट पर फ्रेंच क्वार्टर में बॉर्बन स्ट्रीट के पास हुआ, जहां 2025 की शुरुआत का जश्न मनाने वाले लोग मौजूद थे। संदिग्ध ने पैदल चलने वालों को कुचलने के लिए एक सफ़ेद फ़ोर्ड F-150 इलेक्ट्रिक पिकअप का इस्तेमाल किया। अधिकारियों को घटनास्थल पर दो घर में बने बम मिले, जिन्हें सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications