राज्यपालों की नियुक्ति में RSS बैकग्राउंड वाले कितने नेताओं को मिली जगह?
केंद्र सरकार ने शनिवार को 6 नए राज्यपालों की नियुक्ति की है और साथ ही तीन गवर्नरों को नए राज्यों की जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पुडुचेरी में नए उपराज्यपाल की भी तैनाती की गई है। इस बार खास बात ये है कि मोदी सरकार ने बीजेपी और उसमें भी आरएसएस बैकग्राउंड वाले नेताओं को काफी तरजीह दी है।
इनके अलावा राज्यपालों की नियुक्ति में उनके गृह प्रदेशों और नियुक्तिों वाले राज्यों के जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है। लोकसभा चुनावों के बाद कहा जा रहा था कि इसबार बीजेपी के लिए संघ ने जमीनी स्तर पर पूरी ताकत नहीं लगाई, जिसकी वजह से परिणाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

संघ पर मेहरबान सरकार
ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ नेताओं को गवर्नर बनाया जाना बहुत बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। गौरतलब है कि इसी महीने मोदी सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के आरएसएस से जुड़ने पर लगे इंदिरा गांधी के जमाने वाले प्रतिबंध को भी हटाने का काम किया है, जिसका संघ ने स्वागत भी किया है।
ओम प्रकाश माथुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार की सिफारिश पर भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले 72 वर्षीय माथुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह आरएसएस के प्रचारक रह चुके हैं। उन्हें अबतक भाजपा के संगठन का आदमी माना जाता रहा है।
इनकी बीजेपी में अहमियत यही है कि जिस भी प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, इनकी देखरेख में पार्टी उस राज्य में चुनाव जरूर जीती है। सबसे ताजा उदाहरण छत्तीसगढ़ का है।
संतोष कुमार गंगवार
संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन्हें यूपी में भाजपा के दिग्गज गैर-यादव ओबीसी चेहरे के रूप में जाना जाता है और इन्होंने 8 बार बरेली सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता है। कुर्मी समाज से आने वाले गंगवार की विचारधारा की जड़ें भी संघ से जुड़ी हुई हैं।
हरिभाऊ बागड़े
भाजपा नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व स्पीकर हरिभाऊ बागड़े को मोदी सरकार ने राजस्थान का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। प्रदेश में इनकी पहचान दिग्गज मराठा नेता की तो है ही, यह भी आरएसएस बैकग्राउंड से आते हैं।
रमन डेका
इसी तरह असम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दो बार के सांसद रह चुके रमन डेका को मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के गवर्नर पद की जिम्मेदारी सौंपी है। ये भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। इनकी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से होते हुए बीजेपी तक पहुंची है।
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का नया राज्यपाल नियुक्त करने के साथ ही उन्हें उपद्रवग्रस्त मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र से आने वाले आचार्य निषादों की उपजाति खरवार से ताल्लुक रखते हैं। इनका बैकग्राउंड भी आरएसएस से जुड़ा रहा है।
सीपी राधाकृष्णन
इसी तरह से झारखंड से महाराष्ट्र भेजे गए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी पुराने स्वयं सेवक हैं। तमिलनाडु से आने वाले राधाकृष्णन ने 16 की उम्र में ही जन संघ को अपना लिया था और फिर बाद में आरएसएस से भी जुड़ गए। तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके राधाकृष्णन बीजेपी के टिकट पर 1998 और 1999 में दो बार कोयंबटूर सीट से लोकसभा चुनाव भी जीत चुके हैं।
गुलाब चंद कटारिया
इनके अलावा आरएसएस बैकग्राउंड वाले जिन राज्यपालों को नए राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें गुलाब चंद कटारिया का नाम भी शामिल है। उन्हें असम की जगह पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है।
जिष्णु देववर्मा
जिष्णु देववर्मा त्रिपुरा के पूर्ववर्ती देववर्मा राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पहले वे राज्य में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये कांग्रेस में भी रह चुके हैं, लेकिन अब पूरी तरह से हिंदुत्व के विचारों के प्रति समर्पित हैं, जिसकी शुरुआत राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान से हुई थी।
सीएच विजयशंकर
सीएच विजयशंकर को मेघालय का नया राज्यपाल बनाया गया है। ये मैसूर से दो बार सांसद रह चुके हैं और बीच में कांग्रेस में भी शामिल हो चुके हैं। विजयशंकर उसी कुरुबा जाति के नेता हैं, जिससे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ताल्लुक रखते हैं।
के कैलाशनाथन
मोदी सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। अपने कार्यकाल के दौरान ये नरेंद्र मोदी के बहुत ही भरोसेमंद नौकरशाह माने जाते रहे हैं।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications