जम्मू कश्मीर: सेना के खिलाफ एक और FIR, मामले की जांच में जुटी पुलिस
इससे पहले शोपियां में 10 गढ़वाल राइफल के सैनिकों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई थी
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सेना पर एक और एफआईआर दर्ज हुआ है। शोपियां के बाद अब कुलगाम में सेना की 10वीं गढ़वाल यूनिट के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की गई है। सेना की ओपन फायरिंग में 22 साल के एक युवक के घायल होने के मामले में यह एफआईआर दर्ज हुई है। पिछले एक सप्ताह में सेना के खिलाफ एफआईआर का यह दूसरा मामला है। इस मामले में सेना का कहना है कि फायरिंग आत्मरक्षा के लिए की गई थी।

इससे पहले शोपियां में 10 गढ़वाल राइफल के सैनिकों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने जवानों के खिलाफ हत्या (302) और हत्या की कोशिश (307) का केस दर्ज किया था। दरअसल, 27 जनवरी को सेना का काफिला शोपियां के गनोवपोरा गांव से गुजर रहा था जब उनपर पत्थर फेंके गए। इस दौरान जवाबी फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि इस मामले में बाद में सेना ने भी पत्थरबाजों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications