प्रभु का तोहफा : जननी सेवा आज से शुरू, अब ट्रेन में मिलेगा बच्चों को दूध, और बेबी फूड
नयी दिल्ली। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु आज से महिला यात्रियों खासकर मांओं के लिए स्पेशल योजना शुरु करने जा रहे हैं। ट्रेन में छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली मांओं के लिए रेलवे ने आज से जननी योजना की शुरूआत की है। जिसके तहत अब ट्रेनों में छोटे बच्चों के लिए दूध, गर्म पानी और बेबी फूड की व्यवस्था होगी। नहीं चलेगी ट्रेनें, क्योंकि 11 जुलाई से होगी दुनिया की सबसे बड़ी हड़ताल

इस जननी योजना की मदद से अब छोटे बच्चों को साथ लेकर चलने वाली महिलाओं के लिए ट्रेन का सफर अब कुछ आसान हो जाएगा। फिलहाल ये जननी सेवा चुनिंदा ट्रेनों में उपलब्ध होगी। जबकि रेलवे स्टेशनों पर दूध, गर्म पानी, बेबी फूड चॉकलेट बिस्किट उपलब्ध कराए जाएंगे। 1 जुलाई से बदले टिकट बुकिंग के नियम, जानें क्या है 10 नए बदलाव
सुरेश प्रभु ने इस योजना का का ऐलान अपने रेल बजट में किया था, जिसकी आज से शुरूआत हने वाली है। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर जोनल रेलवे, आईआरसीटीसी के स्टॉलों पर अब अनिवार्य रूप से गर्म दूध, गर्म पानी, चॉकलेट आदि बेबी फूड उपलब्ध करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications