बंगाल में लागू नहीं की जाएगी नयी शिक्षा नीति: पार्थ चटर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को फिलहाल राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। पार्थ चटर्जी ने कहा कि, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के संघीय ढांचे को कमजोर करने की कोशिश करती है, जिसकी हमारे संविधान में गारंटी है। बता दें कि, हाल ही में केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति का ऐलान किया है। नई शिक्षा नीति का कई राज्य विरोध कर रहे हैं।

New education policy will not be implemented in Bengal: Partha Chatterjee

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने नई एजुकेशन पॉलिसी को लेकर कहा कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के संघीय ढांचे को कमजोर करने की कोशिश करती है, जिसकी हमारे संविधान में गारंटी है। हमें अभी महामारी से लड़ने पर ध्यान देना चाहिए। इसलिए, हम केंद्र से अनुरोध करते हैं कि वह हमें विचार प्रस्तुत करने के लिए उचित समय प्रदान करे। फिलहाल राज्य में एनईपी लागू करने का कोई सवाल नहीं है।

उन्होंने कहा कि, इस विषय पर सभी पक्षों के साथ और विचार-विमर्श की जरूरत है। हमने एनईपी के कुछ पहलुओं पर अपनी आपत्ति जता दी है क्योंकि ये देश के संघीय ढांचे और राज्यों की भूमिका को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा, इस समय हमारा ध्यान महामारी से लड़ने पर होना चाहिए। एनईपी को लागू करने की कोई हड़बड़ी नहीं है। राज्यपालों के सम्मेलन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित किया। इसमें राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने भी भाग लिया।

चटर्जी ने दिन में उच्च शिक्षा के बदलाव में एनईपी की भूमिका पर राज्यपालों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद कहा कि उन्होंने इस सम्मेलन में शास्त्रीय भाषाओं की सूची में बांग्ला को शामिल नहीं करने के केंद्र के फैसले पर विरोध जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+