कुत्ते से टेम्पो टच हो गया तो दो भाइयों पर किए चाकू-पेचकस से वार, एक की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। मामला शुक्रवार देर रात का है, जब मोहन गार्डन कॉलोनी में राजेश राणा टेम्पो लेकर आए। वह अपनी गली में टेम्पो खड़ा कर ही रहे थे, इसी दौरान टेम्पो गली के एक कुत्ते से टच हो गया। इतनी सी बात राजेशा राणा और उन्हें बचाने आए उनके भाई विजय राणा पर चाकू और पेचकस पर हमला कर दिया गया। हमले में बुरी तरह घायल दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां विजेंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि राजेश की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, राजेश जब टेम्पो खड़ा कर रहे थे, उसी वक्त गली का कुत्ता वहां आ गया, जिससे टेम्पो टच हो गया। हालांकि, कुत्ते को ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन गली का एक युवक कुत्ते से टेम्पो टच होने पर भड़क गया। राजेश के परिजनों ने बताया कि जब राजेश घर आने लगे तो तीन-चार लड़के आए और राजेश को पीटने लगे। वे राजेश को बुरी तरह घसीटकर ले गए।
भाई पर हमला होते देख विजेंद्र राणा बीच-बचाव करने आए, लेकिन हमलावर शांत नहीं हुए और उन्होंने विजेंद्र पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों भाइयों को न केवल बुरी तरह पीटा बल्कि चाकू और पेचकस से कई वार भी कर दिए। घर बाकी लोग जब तक आए तब तक राजेश राणा और विजेंद्र राणा पर ताबड़तोड़ वार करके फरार हो चुके थे।
इसे भी पढ़ें- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पकौड़ेवाले के दुकान पर मारा छापा, जब्त किए 60 लाख
बुरी तरह घायल विजेंद्र और राजेश को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां विजेंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि राजेश की हालत बेहद नाजुक है। राणा परिवार का आरोप है कि तीन आरोपियों ने विजेंद्र को पीछे से पकड़ा था, जबकि चौथे ने चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार कर दिए। दोनों भाई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
पुलिस को शक है कि यह मामला पुरानी रंजिश का है। कुत्ते से टेम्पो टच होने की आड़ में हमलावरों ने बदला लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अंकित, उसके भाई पारस, किराएदार देव चोपड़ा की तलाश शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें- नोएडा सेक्टर 94 में बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, एक मजदूर की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications