Delhi Chunav Result: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को दी मात, 'जीत में हमारा योगदान', बोला वाल्मिकी समाज
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना में शुरूआती रुझान BJP के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं, जहां शुरुआती रुझानों में BJP आगे नजर आ रही है। वहीं अबकी बार सभी की नजर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर है। जहां से BJP के प्रवेश वर्मा ने AAP के अरविंद केजरीवाल को चुनाव हराया है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को मिली जीत के बाद लोगों में काफी उत्साह है, जहां वाल्मीकि समाज के लोगों ने इस जीत का जश्न अपने अंदाज में बनाया। वहीं उन्होंने प्रवेश वर्मा की जीत का श्रेय वाल्मीकि समाज को देते हुए सभी को जीत की बधाई दी है।

हाथों में जय श्री राम लिखे पोस्टर लिए हुए लोगों ने बताया कि, इसकी जीत में भी वाल्मीकि समाज का बहुत बड़ा योगदान है, क्योंकि नई दिल्ली में हमारी आबादी 60 से 70% है, और अबकी बार पूरे वोट प्रवेश वर्मा को पड़े हैं। वह हर तरीके से आगे बड़े हैं। NDMC के मेंबर अनिल वाल्मिक जो हमारे वाल्मीकि समाज के मेंबर बने, उससे बहुत बड़ा बदलाव हुआ, और NDMC के अंदर वाल्मीकि समाज के काम होंगे।
कुछ ऐसे रहे शुरुआती रुझान
शुरुआती रुझानों की बात करें तो शुरुआती रुझानों में BJP, 30 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं आम आदमी पार्टी, 10 से ज्यादा सीटों पर आगे है। इसी के साथ कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अब आम आदमी पार्टी के नेता धीरे-धीरे इन आंकड़ों के बदलने की बात कहते नजर आ रहे हैं, तो वहीं BJP जीत के प्रति आश्वासन नजर आ रही है। इधर, मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मिल रही बढ़त से BJP का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां BJP इसका श्रेय मोदी सरकार की मुस्लिम हितेषी योजनाओं को दे रही है। उधर, कांग्रेस दिल्ली में संघर्ष करती नजर आ रही है, जहां फिलहाल, कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना में BJP और आम आदमी पार्टी के बीच कटी टक्कर देखने मिल रही है। दिल्ली में अबकी बार आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच को टक्कर है, जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र में नई दिल्ली ओखला, बदली, बुराड़ी, द्वारका, चांदनी चौक, बदरपुर और आदर्श नगर जैसी विधानसभा में शामिल है। बहरहाल, दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Delhi Chunav Result: मुस्लिम बाहुल्य सीटों का क्या है हाल?, कौन आगे, कौन पीछे, जानिए












Click it and Unblock the Notifications