Delhi Chunav Result: मुस्लिम बाहुल्य सीटों का क्या है हाल?, कौन आगे, कौन पीछे, जानिए
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना में शुरूआती रुझान BJP के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं, जहां शुरुआती रुझानों में BJP आगे नजर आ रही है। वहीं अबकी बार सभी की नजर दिल्ली की मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर है।
दिल्ली की मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर फिलहाल BJP आगे चल रही है, जहां सीलमपुर, ओखला, मुस्तफागंज और बल्लीमारान में BJP ने बढ़त बनाई हुई है। मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर आगे चल रही BJP ने सभी को चौंका दिया है, जहां नतीजा किस और जाते हुए दिखाई देते हैं, यह आने वाला वक्त बताएगा।

शुरुआती रुझानों की बात करें तो शुरुआती रुझानों में BJP, 30 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं आम आदमी पार्टी, 10 से ज्यादा सीटों पर आगे है। इसी के साथ कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अब आम आदमी पार्टी के नेता धीरे-धीरे इन आंकड़ों के बदलने की बात कहते नजर आ रहे हैं, तो वहीं BJP जीत के प्रति आश्वासन नजर आ रही है। इधर, मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मिल रही बढ़त से BJP का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां BJP इसका श्रेय मोदी सरकार की मुस्लिम हितेषी योजनाओं को दे रही है। उधर, कांग्रेस दिल्ली में संघर्ष करती नजर आ रही है, जहां फिलहाल, कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना में BJP और आम आदमी पार्टी के बीच कटी टक्कर देखने मिल रही है। दिल्ली में अबकी बार आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच को टक्कर है, जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र में नई दिल्ली ओखला, बदली, बुराड़ी, द्वारका, चांदनी चौक, बदरपुर और आदर्श नगर जैसी विधानसभा में शामिल है। बहरहाल, दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Arvind Kejriwal : दिल्ली मतगणना की शुरू होते ही खिल गया 'कमल', केजरीवाल, आतिशी, सिसोदिया समेत VIP पिछड़े












Click it and Unblock the Notifications