कांग्रेस की 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली की तारीख में बदलाव, 28 अगस्त नहीं इस दिन होगा विरोध

नई दिल्ली, 18 अगस्त। पिछले दिनों मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर विरोध के बाद कांग्रेस की एक बार फिर से मंहगाई के मुद्दे पर केंद्र की एनडीए सरकार को घेरने की योजना है। 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'हल्ला बोल रैली' के जरिए इस बार कांग्रेस अपने ए़जेंडा को अंजा देने की तैयारी कर रही है। 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हो रही है।

Jairam Ramesh

गुरुवार को काग्रेंस के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 'कांग्रेस 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर 'हल्ला बोल' रैली करेगी। राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे। 3500 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होगी।

कांग्रेस महंगाई पर हल्ला बोल रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस रैली के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटियां राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर 'महंगाई पर हल्ला बोल- चलो दिल्ली' कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

जयराम रमेश ने कहा कि 'लोग मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। स्थिति ये है कि अब दही, छाछ, पैक की गई खाद्य वस्तुएं जैसे आवश्‍यक सामानों बढ़े टैक्स के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+