Army Day: सेना के जवानों को मिली नई यूनिफॉर्म, पहले वाली से पूरी तरह बदली, Video
नई दिल्ली, 15 जनवरी: हर साल 15 जनवरी को देश में सेना दिवस मनाया जाता है। इस बार आयोजित होने वाले 74वें सेना दिवस के मौके पर इंडियन आर्मी की नई क्लाइमेट फ्रेंडली कॉम्बैट यूनिफॉर्म का अनावरण किया गया। शनिवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नई लड़ाकू वर्दी सबके सामने आई, जब नई यूनिफॉर्म में पैराशूट रेजिमेंट के कमांडो ने सेना दिवस पर दिल्ली कैंट के परेड ग्राउंड में मार्च किया। नई वर्दी डिजिटल पैटर्न से लैस और ज्यादा आरामदायक है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म में मार्च करते कमांडो की एक वीडियो भी शेयर की है। वीडियो में आप देख सकते है कि भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट के कमांडो सेना की नई डिजिटल लड़ाकू वर्दी में सेना दिवस परेड के दौरान मार्च कर रहे है। यह पहली बार है जब सार्वजनिक रूप से वर्दी का अनावरण किया गया है।
#WATCH | Delhi: Indian Army’s Parachute Regiment commandos marching during the Army Day Parade in the new digital combat uniform of the Indian Army. This is the first time that the uniform has been unveiled in public. pic.twitter.com/j9D18kNP8B
— ANI (@ANI) January 15, 2022
आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में जानकारी दी गई थी कि भारतीय सेना साल 2022 के सेना दिवस परेड में अपनी नई युद्धक वर्दी का प्रदर्शन करेगी। नई वर्दी अब जवानों के दशकों पुरानी यूनिफॉर्म की जगह लेने वाली है, वो एक डिजिटल छलावरण यानी अस्तर देने वाले कपड़े के पैटर्न पर है। जानकारी के मुताबिक इसे इसी साल अगस्त तक सेना में पेश किए जाने की संभावना है।
नई वर्दी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की मदद से बनाई गई है और अधिकारियों के अनुसार, यह सैनिकों को अधिक आराम के साथ-साथ हल्की और पर्यावरण के अनुकूल है। नई वर्दी डिजिटल पैटर्न पर बेस्ड है। सेना के लिए नई यूनिफॉर्म वर्तमान की वर्दी से पूरी तरह से अलग है। जवानों को वर्दी की नई शर्ट पतलून के अंदर तक करने की जरूरत नहीं होगी। नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म का कलर वही रहेगा जो मौजूदा वर्दी का है, यानी जैतून और मिट्टी सहित रंगों का मिश्रण।












Click it and Unblock the Notifications