Praveen Sood: जानिए कौन हैं CBI के नए डायरेक्टर प्रवीण सूद
Praveen Sood Profile: कनार्टक डीजीपी प्रवीण सूद CBI के नए निदेशक होंगे। उनका दो साल का कार्यकाल रहेगा। ऐसे में जानिए उनके बारे में...

Praveen Sood Profile In Hindi: कनार्टक पुलिस के डीजीपी रहे प्रवीण सूद को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। प्रवीण सूद को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए हुई है।
कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद जल्द वर्तमान सीबीआई डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल से पदभार ग्रहण करेंगे।
कर्नाटक DGP प्रवीण सूद को केंद्र सरकार ने CBI डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया है। प्रवीण सूद का नाम पहले से ही इस पद की रेस में सबसे आगे चल रहा था।
25 मई को मौजूदा डायरेक्टर का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, ऐसे में इसी दिन वो अपना पदभार संभाल सकते हैं।
इससे पहले शनिवार को शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवीई चंद्रचूड़ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।
सिलेक्शन कमेटी की हुई इस बैठक में सीबीआई निदेशक पद के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
बता दें कि प्रवीण सूद के अलावा मध्य प्रदेश के DGP सुधीर सक्सेना और सीनियर आईपीएस ताज हासन का नाम शामिल था, लेकिन सबको पीछे छोड़ते हुए प्रवीण सूद को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिमाचल के निवासी, IIT दिल्ली के रहे छात्र
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद को साल 2020 में कर्नाटक डीजीपी नियुक्त किया गया था। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले प्रवीण सूद दिल्ली आईआईटी के छात्र रहे हैं। ऐसे में अब सीबीआई निदेशक के पद पर वह मई 2025 तक पद पर बने रहेंगे।
ऐसे होता है CBI निदेशक का चयन
बता दें कि सीबीआई डायरेक्टर का चयन एक समिति करती है, जिसमें प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं। वैसे तो नियुक्ति दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए होती है, लेकिन कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications