Budget 2024: बजट पर अकाली दल क्यों भड़का, लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए हार्ड-बार्गेनिंग की कोशिश है?
Budget Highlights 2024 in Hindi: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट पर उसके पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने बहुत ही तीखी प्रतिक्रिया दी है और केंद्र सरकार पर अहंकारी होने तक आरोप लगा दिया है। जबकि, हाल के दिनों में बीजेपी के साथ फिर से गठबंधन की चर्चाएं चल रही हैं।
अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट पर बहुत ही कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बजट में सरकार का अहंकार दिखा- अकाली दल
बादल ने कहा, 'चुनावी बजट नहीं...मैं तो कहूंगी मुझे इसमें एक तरह का अहंकार नजर आ रहा था....कि जुलाई में हम बजट पेश...(करेंगे)...या तो इनकी कोई प्लानिंग है जो कि देशवासियों को नहीं पता....क्योंकि चुनाव के नतीजे क्या होंगे ये तो लोग ही जानते हैं....'
उन्होंने कहा, '...और आपमें इतना अहंकार है कि हम जुलाई में बजट पेश करेंगे.....पता नहीं आपने क्या प्लानिंग की है...आपमें ये ओवर कॉन्फिडेंस क्यों है.....'
दरअसल, पिछले दिनों ऐसी रिपोर्ट आई हैं कि एनडीए के दो पूर्व सहयोगियों पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) और आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी फिर से बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं।
लेकिन, इन चर्चाओं के बीच हरसिमरत कौर ने मोदी सरकार के बजट पर जिस तरह के तेवर दिखाए हैं, वह किसी और और ही बात की ओर इशारा कर रहे हैं।
हरसिमरत कौर ने बजट को खोखला बताया
अकाली दल नेता ने किसानों, महिलाओं और युवाओं तक सभी मोर्चों पर मोदी सरकार को घेरा है और बजट को पूरी तरह से खोखला साबित करने की कोशिश की है। उनके मुताबिक मोदी सरकार ने इसके माध्यम से सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने की कोशिश की है।
सरकार के गरीबी वाले आंकड़ों पर उठाया सवाल
उन्होंने कहा है कि 'एक तरफ तो आप कहते हैं कि 25 करोड़ परिवार (लोग) गरीबी रेखा के ऊपर आ चुके हैं। दूसरे ही वाक्य में आप कह रहे हैं कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना पड़ रहा है। मतलब, देश में गरीबी इतनी हो गई कि लोगों के पास खाने के लिए भी नहीं है...सरकार को राशन देना पड़ रहा है...'
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खासकर के पंजाब के किसानों के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है। इसी तरह औरतों को 33% आरक्षण देने की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, लेकिन आज संसद में उनका कितना प्रतिनिधित्व है। न तो इसकी समय सीमा बताई गई है कि ये कब से लागू होगा।
सीटों पर बंटवारे को लेकर दबाव बनाने की रणनीति?
हाल ही में ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि पंजाब में अकाली दल से नए फॉर्मूले पर सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत काफी सकारात्मक रही है। इसके मुताबिक राज्य में अकाली दल 8 और बाकी 5 सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार उतार सकती है।
जानकारी के मुताबिक राज्य में भाजपा अपने लिए 6 सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन अकाली दल 4 से ज्यादा के लिए राजी नहीं हो रहा था।
वैसे पहले बीजेपी राज्य में 3 सीटों पर लड़ती थी, जबकि बड़े सहयोगी के रूप में अकाली दल 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारता था।
दोनों दलों के बीच फिर से गठबंधन के संकेत तब से मिलने शुरू हुए जब अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलने पर ट्रस्ट को धन्यवाद दिया था और अमृतसर में इस मौके पर आयोजित लंगर में भी शामिल हुए थे।
जहां तक चंद्रबाबू नायडू की बात है तो वे इस ऐतिहासिक समारोह के लिए उस दिन खुद अयोध्या में मौजूद थे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications