कभी नहीं कहा, 100 दिन के भीतर वापस लाएंगे काला धन वापस: नायडू

नयी दिल्ली। नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार इन दिनों विपक्ष के निशाने पर है। शीतकालिन सत्र के दौरान विरोधी दल केंद्र सरकार को काले धन पर लगातार घेरे हुए है। सत्र को बाधिर कर विपक्ष कालेधन पर सरकार का जवाब मांग रहा है तो वहीं सत्ताधारी पार्टी ने लोकसभा में साफ-साफ कह दिया कि उसने कभी भी सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने का दावा नहीं किया था।

venkaiah naidu

संसदीय मामलों के मंत्री एम वेंकैया नायडू ने लोकसभा में कहा कि भाजपा ने अपने लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में कभी भी नहीं कहा था कि सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर विदेशों में जमा काला धन वापस लेकर आएंगे उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में इस बात का उल्लेख किया गया था कि इसमें काले धन की समस्या से निपटने के लिए एक कार्य बल गठित किए जाने की बात कही गई है।

नायडू ने कालेधन पर सदन में हुई चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि हम इतने नासमझ नहीं हैं कि हम 100 दिनों के भीतर सारा काला धन वापस लाने की बात कहेंगे। गौरतलब है कि विपक्ष बार-बार ये मुद्दा उठा रहा है कि केंद्र सरकार काला धन 100 दिनों में वापस लाने वाली सरकार के सत्ता में आए छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन वो अब तक ऐसा करने में सफल नहीं हो पाई है।

काले धन पर सरकार का बचाव करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विपक्षी नारों को सुनकर उन्हें दुख होता है। उन्होंने विस्तार से बताया कि पिछली संप्रग सरकार के वित्त मंत्री तक ने विदेशी बैंकों के खाते रखने वाले लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+