रात 12 बजे से सभी के लिए फ्री होगा Netflix, जानिए दो दिनों तक कैसे देख सकते हैं मुफ्त में शानदार शो
नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और शोज देखने के शौकीन लोगों के लिए इस वीकेंड नेटफ्लिक्स (Netflix) शानदार ऑफर लेकर आया है। अब आप अगले दो दिन यानी 5 और 6 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर बिल्कुल मुफ्त में वेब सीरीज और शानदार शोज देख सकते हैं। इसके लिए आपको ना ही डेबिट कार्ड और ना ही क्रेडिट कार्ड की डीटेल्स देने की जरूरत पड़ेगी। यह ऑफर आज रात 12 बजे से शुरु होने वाला है, अगर आप भी फ्री में नेटफ्लिक्स शो के मजे लेना चाहते हैं तो यूजर्स बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर फ्री में एक्सेस कर सकते हैं।

आज रात 12 बजे से शुरु हो रहा है ऑफर
जैसा कि सभी जानते हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ऑनलाइन शोज के लिए जाना जाता है, इसकी लोकप्रियता दुनियाभर में है। StreamFest के तहत भारतीय यूजर्स को दो दिनों तक बिल्कुल मुफ्त Netflix का एक्सेस दिया जा रहा है। नेटफ्लिक्स का फ्री एक्सेस लेने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं है और ना ही बैंक डीटेल्स या कार्ड नंबर एंटर करने की जरूरत है।

दो दिनों के लिए बिल्कुल मुफ्त होगा Netflix
नेटफ्लिक्स द्वारा इस ऑफर का बड़े पैमाने पर नेशनल टीवी पर भी विज्ञापन किया जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के मुताबिक आप आज (शुक्रवार) रात 12 बजे से 6 दिसंबर की रात 12 बजे तक Netflix के सभी कंटेंट को एक्सेस कर उसका आनंद ले सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि यूजर्स नेटफ्लिक्स के पेड कंटेंट को भी 48 घंटे तक फ्री में देख सकते हैं। यहां गौर करने वाली बात ये है कि नेटफ्लिक्स का फ्री ऑफर सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जो पहले से Netflix पर रजिस्टर या सब्सक्राइबर नहीं हैं।

नए यूजर्स ऐसे करें एक्सेस
पहली बार Netflix का इस्तेमान करने वाले यूजर्स को इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने फोन या किसी और डिवाइस में ओटीटी प्लेटफॉर्म का ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद यूजर्स को नेटफ्लिक्स पर अपना एक अकाउंट क्रिएट करना होगा। इसके लिए फोन नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड एंटर करने की जरूरत पड़ेगी। बस इतना करने के बाद आप आज रात 12 बजे से 6 दिसंबर की रात 12 बजे तक फ्री में नेटफ्लिक्स के शोज का आनंद उठा सकते हैं।

कंपनी ने खत्म किया फ्री ट्रायल का ऑफर
इस ऑफर का फायदा आर स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप या पीसी कहीं भी उठा सकते हैं। बता दें कि आपकों दो दिनों तक फ्री मिलने वाले कंटेंट की क्वालिटी SD फॉर्मेट में होगी, यूजर्स एचडी या फुल एचडी कंटेंट नहीं देख सकेंगे। गौरतलब है कि कंपनी ने नए यूजर्स को एक महीने के लिए दिया जाने वाला फ्री ट्रायल अब खत्म कर दिया है। इससे पहले यूजर्स के लिए एक महीने तक Netflix फ्री होता था, हालांकि आपको कार्ड डीटेल पहले ही एंटर करना होता था। अब कंपनी ने फ्री ट्रायल को खत्म कर दो दिनों के लिए Netflix को बिल्कुल मुफ्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Netflix वेब सीरीज “A Suitable Boy” के इस Kissing सीन को लेकरFIR दर्ज ,लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications