Molestation Case: नेस वाडिया ने छेड़छाड़ केस वापस लेने की मांग की, प्रीति जिंटा ने किया इनकार

मुंबई। प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का रिश्ता अब गुजरे जमाने की बात हो गई है लेकिन कहते हैं ना अतित साया बनकर हमेशा साथ ही रहता है, लोग उसे छोड़ना भी छाए, तो भी वो लोगों को छोड़ता नहीं है, कुछ ऐसा ही हुआ है प्रीति और नेस वाडिया के साथ। दरअसल प्रीति ने साल 2014 में नेस वाडिया के खिलाफ एक केस दर्ज किया था, जो अभी भी चल रहा है। प्रीति ने नेस पर आरोप लगाया था कि 2014 के एक आईपीएल मैच के दौरान वाडिया ने उसे सरेआम सबके सामने प्रताड़ित किया था और उसके साथ गाली-गलौज की थी।

नेस वाडिया ने केस वापस लेने की मांग की

नेस वाडिया ने केस वापस लेने की मांग की

नेस इस केस में बेल पर छूटे हुए हैं, उन्होंने प्रीति से अपना मुकदमा खारिज करने की अपील भी की है, ताजा सुनवाई में उन्हें निराशा हाथ लगी है क्योंकि प्रीति ने मुकदमा खारिज करने वाली पेटेशन पर अभी मंजूरी देने में और वक्त मांगा है, हालांकि जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक प्रीति ने नेस वाडिया की अपील पर अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

प्रीति की तरफ से कोई जवाब नहीं आया

प्रीति की तरफ से कोई जवाब नहीं आया

आपको बता दें कि मामले के 4 साल बाद मुंबई पुलिस ने साल 2018 फरवरी में चार्जशीट फाइल की थी, जिसके बाद वाडिया बेल पर चल रहे हैं, जिसकी कंडीशन के मुताबिक उन्हें देश से बाहर कदम रखने पर हर बार कोर्ट की अनुमति लेनी पड़ेगी, नेस द्वारा आरोप वापस लेने वाली विनती पर प्रीति के वकील की ओर से तीन हफ्तों का वक्त मांगा गया था मगर अभी तक प्रीति की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

13 जून 2014 को प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर लगाए थे गंभीर आरोप

13 जून 2014 को प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि 13 जून 2014 को प्रीति जिंटा ने अपने बिजनेसमैन एक्स ब्वॉयफ्रेंड और उनके साथ किंग्स एलेविन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया पर बदतमीजी करने और धमकाने का आरोप लगाया था। मालूम हो कि प्रीति और नेस के बीच केवल एक प्रोफेशनल रिश्ता ही नहीं था, बल्कि दोनों पांच साल तक रिलेशिनशिप में थे, दोनों साथ में काफी खुश दिखते थे लेकिन दोनों के रिश्ते का अंत इस तरह से होगा ये किसी ने नहीं सोचा था।

नेस वाडिया पर लगाए थे संगीन आरोप

नेस वाडिया पर लगाए थे संगीन आरोप

हालांकि पब्लिक प्लेटफार्म पर नेस वाडिया पर संगीन आरोप लगाने वाली प्रीति ने कभी भी अपने ब्रेक-अप के बारे में मीडिया से कुछ नहीं कहा लेकिन हमेशा से गॉसिप के गलियारों पर चर्चा होती रही कि इन सबके पीछे नेस की मां और नेस की आशिक मिजाजी कारण रही। खबरों में कहा गया कि प्रीति को नेस वाडिया की मां पसंद नहीं करती हैं क्योंकि प्रीति जिंटा बहुत तेज-तर्रार हैं इसलिए नेस और प्रीति दूर हुए।

प्रीति ने कर ली जिन से शादी

प्रीति ने कर ली जिन से शादी

फिर खबर आयी कि आशिक मिजाज नेस वाडिया कुछ वक्त बाद प्रीति से बोर हो गये थे और उनका दिल मशहूर बिजनेसमैन विक्रम थापर की तलाकशुदा बेटी आयशा थापर पर आ गया था जो कि काफी सेक्सी, हॉट और खूबसूरत थी लेकिन चार साल पहले आईपीएल मैच के दौरान दोनों के बीच सब खत्म हो गया, दोनों के बीच पब्लिक प्लेस पर झगड़ा हुआ और फिर प्रीति ने नेस के खिलाफ केस कर दिया। इसके बाद पिछले साल प्रीति ने दस साल छोटे जीन गुडएनफ से शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+