भूकंप के कारण काठमांडू हवाईअड्डा बंद, भारत करेगा मदद
नई दिल्ली| आज नेपाल मे आये भारी भूकंप की वजह से आवाजाही और यातायात पर भी असर पड़ा है। खबर है कि नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद कर दिया गया है। परिणामस्वरूप भारत से काठमांडू जाने वाली सभी आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं।

अधिकारियों के मुताबिक, नेपाल के लिए 11.30 बजे नई दिल्ली से उड़ान भर चुकी इंडिगो की एक उड़ान को वापस बुला लिया गया था दो अन्य उड़ानों को रद्द कर दिया गया। नेपाली विमानन कंपनी बुद्धा एयर की वाराणसी जाने वाली उड़ान भी रद्द की गई आठ उड़ानों में शामिल है।
भूकंप की चपेट में आने से बाल-बाल बचे बाबा रामदेव
इसके अलावा भारत की ओर से भी नेपाल की हर संभव मदद करने की बात कही है। होममिनिस्टर राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वो पड़ोसी देश की हर संभव मदद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications