Air India की फ्लाइट में नेपाली यात्री ने काटा गदर, केबिन क्रू से की हाथापाई, तोड़ा टॉयलेट गेट
Air India Flight News: भारतीय उड़ानों में यात्रियों की 'बदतमीजी' की हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में एक व्यक्ति शौच और पेशाब करने आरोप में गिरफ्तार किया या था। वहीं अब विमान में हंगामा करते हुए टॉयलेट के गेट तोड़ने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एयर इंडिया के विमान में एक बार फिर सवारी के हंगामा करने का मामला सामने आया है, जिसको दिल्ली पुलिस ने हवाले कर दिया। यात्री टोरंटो से नई दिल्ली की फ्लाइट में सवार होकर भारत आ रहा था।

टोरंटो से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने टोरंटो से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में केबिन क्रू मेंबर्स के साथ दुर्व्यवहार करने और शौचालय का दरवाजा तोड़ने के आरोप में एक नेपाल नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नेपाल नागरिक ने काटा बवाल
FIR के अनुसार पीड़ित केबिन सुपरवाइजर आदित्य कुमार ने बताया कि नेपाल निवासी महेश सिंह पंडित नाम के यात्री ने अपनी सीट 26 ई से 26 एफ में बदल ली और इकोनॉमी क्लास के क्रू मेंबर्स के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।
टॉयलेट में जाकर पी सिगरेट, रोकने पर हाथापाई
एफआईआर में बताया कि जब यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, तो उन्होंने पायलट-इन-कमांड को सूचित किया और उसे मौखिक चेतावनी दी। बाद में दोपहर के खाने के बाद अलार्म सिस्टम बजा और एलएवी दरवाजा खोलने के बाद उसने यात्री को सिगरेट लाइटर और सिगरेट की गंध के साथ पकड़ा।
कैबिन क्रू ने की रोकने की कोशिश
आदित्य ने कहा, "जब मैंने यात्री के सामने दरवाजा खोला, तो उसने मुझे पीछे धकेल दिया और अपनी सीट 26F पर भाग गया। जब मैंने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने मुझे धक्का दिया और मेरे साथ दुर्व्यवहार भी किया। बाद में उसने टायलेट का दरवाजा तोड़ दिया। फिर मैंने तुरंत कैप्टन को सूचित किया और कैप्टन के निर्देशानुसार केबिन क्रू पुनित शर्मा और अन्य चार यात्रियों की मदद से हमने एसओपी के अनुसार उसे रोकने की कोशिश की। "
केबिन सुपरवाइजर आदित्य ने अपनी एफआईआर में यह भी बताया कि वे 10 अन्य यात्रियों की मदद से आरोपी यात्री को पकड़ने में सफल रहे और बाद में जानकारी मिली कि आरोपी यात्रियों को भी पीटने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
दिल्ली पुलिस ने आईजीआई पुलिस स्टेशन में धारा 323/506/336 भारतीय दंड संहिता और 22,23,25 विमान नियम के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications