'ना तो CM को हटाया गया ना ही अभी तक कोई कार्रवाई हुई', मणिपुर घटना को लेकर BJP पर बरसे सत्यपाल मलिक
Satyapal Malik on Manipur Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मणिपुर वायरल वीडियो घटना पर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सत्यपाल मलिक ने कहा कि अब तक ना तो सीएम को हटया गया और ना ही कोई कार्रवाई हुई है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी कोई एक्शन नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने पीटीआई से कहा कि ना मुख्यमंत्री को हटा रहे हैं, ना किसी की गिरफ्तारी हुई है। यह घटना 4 तारीख को हुई थी, दो महीने से ज्यादा हो गए। इतने दिनों बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। यह पूरे देश के लिए शर्मिंदगी की बात है।
वहीं, इससे पहले कांग्रेस ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था कि जब तक बीरेन सिंह मुख्यमंत्री रहेंगे, तबतक मणिपुर में शांति नहीं आ सकती। सरकार के पास सोचना या करने का समय बीत गया। अब बस कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सरकार अभी तक कार्रवाई नहीं कर रही है। पीएम मोदी अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं।
वहीं, मणिपुर हिंसा पर दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। विपक्ष जहां प्रधानमंत्री से चर्चा की मांग कर रहा है वहीं अब सरकार ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार मणिपुर हिंसा मामले पर बात करना चाहती है लेकिन विपक्ष ही इस पर चर्चा करना नहीं चाहती है।
यह भी पढ़ें- 'PM सदन में बोलने को तैयार नहीं, मणिपुर पर अपना आंदोलन जारी रखूंगा', मानसून सत्र से निलंबन पर बोले संजय सिंह












Click it and Unblock the Notifications