हार के बाद सोनिया को याद आया नेहरू का समाजवाद

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पक्की धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी अर्थशास्त्र को याद करते हुए कहा कि ये दोनों आज भी कांग्रेस की मूल विचारधारा है। उन्होंने मोदी के ओर इशारा करते हुए कहा कि मौजूदा सियासी माहौल में कुछ ताकतें नेहरूवाद की इस मूल अवधारणा को चुनौती दे रही हैं।
सोनिया की माने तो कांग्रेस पूंजी सृजन और आर्थिक विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करती रही है। सोनिया ने लोकतांत्रिक संस्थाओं के निर्माण, पक्की धर्मनिरपेक्षता, समाजवादी अर्थशास्त्र और गुट निरपेक्ष विदेश नीति को नेहरूवाद का चार मुख्य स्तंभ करार दिया। उन्होंने नेहरू की इस सोच को आज कुछ सियासी ताकतें चुनौती दे रही हैं। सोनिया की ये टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है जब भाजपा और संघ के कई नेताओं ने नेहरू मॉडल की प्रासंगिकता पर सवालिया निशान लगाए।












Click it and Unblock the Notifications