Neha Murder Case: फैयाज के पिता ने मांगी माफी, कहा- वो लड़की मेरी बेटी जैसी थी, बेटे को सख्त सजा मिले
कर्नाटक के हुबली जिले के विद्यानगर में हुआ नेहा हिरेमत मर्डर केस की चर्चा पूरे देश में हो रही है। नेता के पिता और कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने बेटी की हत्या को लव जिहाद बताया था। बीजेपी भी इसे लव जिहाद बता रही है।
इस बीच हत्या के आरोपी फैयाज के पिता ने नेहा के परिजनों से मांफी मांगते हुए अपने बेटे के लिए अधिकतम सजा की मांग की है। फैयाज के पिता ने कहा कि उन्हें गुरुवार शाम को घटना के बारे में पता चला। वह अपने बेटे की हरकत के बारे में जानकर हैरान रह गए।

फैयाज के पिता ने अपने बेटे की हरकत की निंदा करते हुए कहा कि किसी को भी महिलाओं के खिलाफ इस तरह का अत्याचार नहीं करना चाहिए। स्कूल शिक्षक और फैयाज के पिता बाबा साहेब सुबानी ने शनिवार को कहा, ''उसे (फैयाज को) ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसा काम करने की हिम्मत न करे। मैं हाथ जोड़कर नेहा के परिवार वालों से माफी मांगता हूं। मेरी बेटी की तरह थी।"
बाबा साहेब सुबानी ने कहा कि वो और उसकी पत्नी पिछले छह साल से अलग रह रहे हैं। फैयाज अपनी मां के साथ रहता था, उसे जब भी पैसे की जरूरत होती थी, उनसे मांग लेता था। उन्होंने आखिरी बार अपने बेटे से करीब तीन महीने पहले बात की थी।
सुबानी ने कहा कि करीब आठ महीने पहले नेहा हिरमेत के परिजनों ने उन्हें फोन करके बताया था कि उनका बेटा उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। फैयाज और नेहा एक दूसरे से प्यार करते थे और रिलेशनशिप में थे। फैयाज ने अपने पिता ने आगे कहा, "फैयाज ने मुझसे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन मैंने हाथ जोड़कर इनकार कर दिया।"
सुबानी ने आगे कहा, "मैं कर्नाटक के लोगों से मुझे माफ करने का अनुरोध करता हूं। मेरे बेटे ने गलत किया है। उसे देश का कानून सजा देगा। मैं इसका समर्थन करता हूं। मेरे बेटे की वजह से मुझपर और मेरे शहर पर कलंक लगा है। मुनवल्ली (फयाज का गृहनगर) के लोग मुझे क्षमा करें। आपने हमें बड़ा किया है। कृपया मुझे क्षमा करें।''
वहीं, कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी के मर्डर केस को भाजपा ने लव जिहाद का मामला बताया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस घटना के पीछे लव जिहाद का एंगल है। कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications