अफेयर की अफवाह से परेशान हुईं नेहा कक्कड़, बोलीं- इतनी हद मत करो कि...

नई दिल्ली। जानी मानी सिंगर और इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ ने अपने फैंस को हाल में चिंता में डाल दिया था। दरअसल उन्होंने अवसाद और अपना जीवन खत्म करने के विचार को लेकर पोस्ट किया था। नेहा ने अपने बारे में उड़ाई जा रही अफवाहों से परेशान होकर ये पोस्ट किया था। इंडियन आइडल कंटेस्टेंट विभोर पाराशर के साथ नेहा के अफेयर की खबरें आईं थी। इसके बाद नेहा ने विभोर के साथ एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया तो इन खबरों ने और जोर पकड़ लिया।

'हद मत करो कि अपनी जिंदगी खत्म करने पर सोचना पड़े'

'हद मत करो कि अपनी जिंदगी खत्म करने पर सोचना पड़े'

इन्हीं अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए नेहा ने पोस्ट लिखा था कि- लोग बिना ये सोचे-समझे अफवाह क्यों फैलाते हैं कि यह किसी के जीवन को कितना बुरी तरह प्रभावित करेगा। भले ही वह एक सेलिब्रिटी है, वह पहले इंसान है! इतना हर्टलेस होना बंद करो। किसी के व्यक्तिगत जीवन या चरित्र के बारे में बात करना बंद करो। जज करना बंद करो। लोगों को शर्मिंदा करना बंद करो। इतना मत करो कि वे अवसादग्रस्त हो जाएं। यदि आप किसी के पिता या भाई हैं तो क्या आप अपनी बेटी/बहन के साथ ऐसा करेंगे? उन्होंने आगे लिखा कि किसी को इस हद तक परेशान न करें कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने पर विचार करने लगे। प्लीज रुक जाइये।

'नेहा को दीदी नहीं कहता तो लोग गर्लफ्रेंड कह देते हैं'

'नेहा को दीदी नहीं कहता तो लोग गर्लफ्रेंड कह देते हैं'

नेहा कक्कड़ से रिश्ते की बात को लेकर जब विभोर से सवाल किया गया ता तो उन्होंने जवाब दिया था कि- आपको इसे अफवाह के रूप में लेना चाहिए। लोगों की सोच गंदी है। यदि कोई आपको अपना करियर बनाने में मदद कर रहा है, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि वे आप में कुछ प्रतिभा देखते हैं। सिर्फ इसलिए कि मैं उन्हें इंस्टाग्राम पर दीदी (बहन) के रूप में टैग नहीं करता, हर कोई सोचने लगता है कि वह मेरी गर्लफ्रेंड हैं।'

बीते साल हिमांश कोहली से हुआ नेहा का ब्रेकअप

बीते साल हिमांश कोहली से हुआ नेहा का ब्रेकअप

बीते साल नेहा कक्कड़ का उनके ब्वायफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि- इस समय मैं बस इतना कह सकती हूं कि सिंगल होना जिंदगी का सबसे अच्छा अहसास है। पता है जब मैं रिश्ते में थी तो मैं परिवार और दोस्तों को वक्त नहीं दे पाती थी। सारा वक्त उस शख्स को दिया दो इसके लायक नहीं था। और इतना सब करने के बाद भी मुझे उससे शिकायत ही मिलती थी।

यह भी पढ़ें- सिंगर नेहा कक्कड़ बोलीं, हिमांश से ब्रेकअप के बाद मैंने जो किया वो नहीं करना था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+