दुबई में हनीमून मना रहे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की ओपन कार में मस्ती, शेयर किया खास वीडियो

दुबई में हनीमून मना रहे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने शेयर किया खास वीडियो

नई दिल्ली। सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में शादी की है। इन दिनों दोनों दुबई में हनीमून मना रहे हैं। दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियोसोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जिससे पता चल रहा है कि दोनों वहां खूब मस्ती कर रहे थे। दुबई पहुंचने के बाद उन्होंने अपने रूम का वीडियो शेयर किया था। अब दोनों का लग्जरी ओपन कार में घूमते हुए वीडियो आया है।

 कार में नजर आए दोनों

कार में नजर आए दोनों

रोहनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी को लग्जरी पीली गाड़ी में घुमाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए रोहनप्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा- हनीमून पर पत्नी के साथ मेरा पहला #ExCalling रील। लव यू नेहा कक्कड़। इस पर नेहा ने कमेंट करते हुए लिखा, बेबी, तुम्हारे साथ जिंदगी बहुत खूबसूरत है।

दुबई की सड़कों पर कर रहे मस्ती

दुबई की सड़कों पर कर रहे मस्ती

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ओपन कार में दुबई में खूब कर रहे हैं। एक और वीडियो में रोहन ड्राइव कर रहे हैं और नेहा कक्कड़ पीछे वाली सीट पर बैठकर मस्ती कर रही हैं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। इससे पहले नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दुबई के होटल के उस हनीमून स्वीट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जहां वो अपने पति रोहनप्रीत के साथ ठहरी हैं।

24 अक्टूबर को की शादी

24 अक्टूबर को की शादी

गायक रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने दोनों की 24 अक्टूबर को नेहा और रोहनप्रीत ने शादी की है। सितंबर में नेहा और रोहन ने रोका किया और इसके बाद अक्टूबर में शादी की नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर को दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की। पहली शादी आनंद कारज शादी थी, जो दिन में गुरुद्वारा में हुई। दूसरा हिंदू विवाह, जो 24 को ही रात में हुआ।

सेट पर मिले थे दोनों

सेट पर मिले थे दोनों

रोहनप्रीत सिंह बताते हैं, म्यूजिक वीडियो 'नेहू द व्याह' में काम करने के दौरान हम पहली बार मिले थे। मुझे तब नहीं था कि नेहा ने जो गाना लिखा है वह रियल लाइफ में उन दोनों के लिए सच हो जाएगा और ये गाना हमारी रियल लाइफ में एक दिन सच हो जाएगा। इस गाने ने मेरी जिंदगी बदल दी। रोहनप्रीत कहते हैं कि मेरे लिए यह पहली नजर वाला प्यार था। एक दिन हिम्मत जुटाकर मैंने उसे प्रपोज किया और रब का शुकर कि नेहा ने हां कह दिया।

रोहनप्रीत और नेहा दोनों ही सिंगर

रोहन और नेहा दोनों सिंगर रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं, वो कई रियलिटी टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं, साल 2018 में आयोज‍ित 'राइज‍िंग स्टार 2' में रोहनप्रीत फर्स्ट रनर-अप बने थे, तो वहीं रोहनप्रीत सिंह को हालिया में बिग बॉस फेम शहनाज गिल के साथ 'मुझसे शादी करोगे' शो में देखा गया था। नेहा भी एक जानीमानी सिंगर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+