VIDEO: रणवीर के गाने की धुन पर नेहा कक्कड़ ने मारी ऐसी आंख, करोड़ों लोगों ने देखा

एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'सिंबा' का गाना 'आंख मारे' इन दिनों चार्ट बस्टर्स पर पहले नंबर पर हैं। इस पेपी डांस नंबर पर को काफी पसंद किया जा रहा है। ये गाना ऐसा है कि कोई इसपर खुद को नाचने से नहीं रोक पाएगा, जैसे नेहा कक्कड़ नहीं रोक पाईं।

नई दिल्ली। एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'सिंबा' का गाना 'आंख मारे' इन दिनों चार्ट बस्टर्स पर पहले नंबर पर हैं। इस पेपी डांस नंबर पर को काफी पसंद किया जा रहा है। ये गाना ऐसा है कि कोई इसपर खुद को नाचने से नहीं रोक पाएगा, जैसे नेहा कक्कड़ नहीं रोक पाईं। 'सिंबा' का 'आंख मारे' गाना नेहा कक्कड़ ने ही गाया है और अब उन्होंने इसपर एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है।

Neha Kakkar

अपने गाए गाने पर सिंगर नेहा कक्कड़ ने शानदार डांस किया है। नेहा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने 'सिंबा' के गाने 'आंख मारे' पर जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। इस वीडियो में नेहा कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। नेहा ने इसमें ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट्स ब्लाउज और स्कर्ट पहना है। वहीं इसके साथ उन्होंने सफेज जूते पहने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: निक जोनस ने मनाया प्रियंका संग शादी का एक हफ्ता, खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा ये

नेहा को डांस करता देख कोई नहीं कह पाएगा कि वो सिंगर हैं। वो एकदम प्रोफेशनल की तरह इस वीडियो में डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। नेहा कक्कड़ ने इस गाने के मिका और कुमार सानु के साथ गाया है। वहीं तनिष्क बाग्ची ने इसका म्यूजिक दिया है।

ये गाना 1996 में आई फिल्म 'तेरे मेरे सपने' का रीमेक है। 'तेरे मेरे सपने' से अरशद वारसी ने एक्टिं में डेब्यू किया था, वहीं गाने के डेब्यू में भी अरशद ने कैमियो किया है।

ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई, फिर बोलीं- मां क्यों पहनाती थी ऐसे कपड़े?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+