निक जोनस ने मनाया प्रियंका संग शादी का एक हफ्ता, खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा ये

अपनी शादीशुदा जिंदगी को अमेरिकी सिंगर निक जोनस हर पल इंज्वॉय कर रहे हैं। निक के बाद एक प्रियंका संग अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और हाल ही में किया गया उनका पोस्ट उनकी खुशी साफ बता रहा है।

Nickyanka

नई दिल्ली। अपनी शादीशुदा जिंदगी को अमेरिकी सिंगर निक जोनस हर पल इंज्वॉय कर रहे हैं। निक के बाद एक प्रियंका संग अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और हाल ही में किया गया उनका पोस्ट उनकी खुशी साफ बता रहा है। शादी के एक हफ्ते पूरे होने पर निक ने प्रियंका संग एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये तस्वीर दोनों की क्रिश्चियन वेडिंग की है।

निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये फोटो

निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये फोटो

निक और प्रियंका ने पहले ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसी शादी से निक ने फोटो पोस्ट कर लिखा, 'एक हफ्ते पहले, आज ही के दिन।' इस तस्वीर में दोनों शादी के बाद अपना वेडिंग केक काट रहे हैं, जोकि 7 टीयर का था। ये केक उमेद भवन पैलेस से प्रेरित था और इसे दोनों ने तलवार से काटा था।

View this post on Instagram

One week ago today ❤️ @priyankachopra

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

दो रीति-रिवाजों से जोधपुर में हुई थी Nickyanka की शादी

निक के इस पोस्ट को अब तक 15 लाख से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं। प्रियंका-निक ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। दोनों ने पहले ईसाई रीति-रिवाज और फिर हिंदु रस्मों से शादी की थी, जिसमें केवल उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।

ईशा अंबानी के संगीत में 'देसी गर्ल' पर नाचीं प्रियंका

ईशा अंबानी के संगीत में 'देसी गर्ल' पर नाचीं प्रियंका

अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए प्रियंका जल्द ही मुंबई में एक रिसेप्शन देंगी। कहा जा रहा है कि ये रिसेप्शन 15 या 16 दिसंबर को होगा। फिलहाल निक और प्रियंका रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी कीबेटी ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम के लिए जोधपुर में हैं। यहां ईशा के संगीत में प्रियंका ने देसी गर्ल पर परफॉर्मेंस भी दी। प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी करीबी दोस्त कहे जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+