सोनाक्षी सिन्हा ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई, फिर बोलीं- मां क्यों पहनाती थी ऐसे कपड़े?

बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघन सिन्हा आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पर फिल्म से लेकर राजनीति जगत तो उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे ही रहा है, लेकिन उनकी लाडली बिटिया सोनाक्षी का पोस्ट इन सभी में सबसे मजेदार है।

Sonakshi Sinha

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघन सिन्हा आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पर फिल्म से लेकर राजनीति जगत तो उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे ही रहा है, लेकिन उनकी लाडली बिटिया सोनाक्षी का पोस्ट इन सभी में सबसे मजेदार है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही साथ उनसे मां की शिकायत भी की। सोनाक्षी के इस पोस्ट को तीन लाख से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं।

पिता संग शेयर की एक पुरानी तस्वीर

पिता संग शेयर की एक पुरानी तस्वीर

सोनाक्षी ने अपने पिता के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में शत्रुघन सिन्हा किसी कार्यक्रम में स्टेज पर खड़े होकर बोल रहे हैं। वहीं नन्हीं सोनाक्षी पीछे हाथ में एक गुलदस्ता लिए खड़ी हैं। सोनाक्षी सिन्हां ने पीले-काले और सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है और हाथों में पीले रंग का रिबन लगाया हुआ है।

मां को लेकर सोना ने की ये शिकायत

इस फोटो को शेयर कर सोनाक्षी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा! मैं हमेशा आपकी परछाई रहूंगी। आप कहते हैं कि आप मुझसे प्यार करते हैं, लेकिन मैं कभी नहीं समझ पाई कि आपने मां को मुझे ऐसे कपड़े पहनाने क्यों दिया... लेकिन आज मैं इसे जाने दूंगी।' इस फोटो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं हजारों लोगों ने इसपर कमेंट किया है।

करण जौहर की बड़ी फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी

करण जौहर की बड़ी फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी

करियर की बात करें तो सोनाक्षी की अगले साल दो बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। वो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले बन रही फिल्म 'कलंक' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं। अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर और ईशा गुप्ता की फिल्म 'टोटल धमाल' में सोनाक्षी एक आइटम नंबर करती दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+