यूट्यूब की सबसे बड़ी सिंगर बनी नेहा कक्कड़, डायमंड अवॉर्ड पाने वालीं पहली भारतीय गायिका
नई दिल्ली। Neha Kakkar YouTube Diamond award.बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के खाते में एक और बेहद ही शानदार उपलब्धि जुड़ गई है। नेहा को यूट्यूब डायमंड अवॉर्ड (YouTube Diamond Award) दिया गया है, जिसे पाने वाली वो पहली भारतीय गायिका( Indian singer) बन गयी हैं। नेहा ने ख़ुशखबरी इंस्टाग्राम(Instagram) पर साझा की और उन्हें ख़ूब बधाइयां मिल रही हैं। इस अवॉर्ड के मिलने पर नेहा ने अपनी फैमिली और फैन्स के लिए स्पेशल मैसेज लिखा है।

नेहा ने यूट्यूब डायमंड अवॉर्ड के साथ फोटो साझा की
सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने डायमंड अवॉर्ड के साथ तस्वीरों को शेयर किया है। नेहा ने यूट्यूब डायमंड अवॉर्ड के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा- इंडिया की पहली सिंगर जिन्हें यूट्यूब का डायमंड अवॉर्ड मिला है। ये सब मेरे परिवार के सपोर्ट के बिना नहीं हो पाता। मम्मी, पापा, टोनी भाई, सोनू दीदी और आप? मैं आप सभी को थैंक्यू कहना चाहूंगी। आप सभी को मेरा प्यार। थैंक्यू यूट्यूब इंडिया। मेरे नेहार्ट्स को थैंक्यू स्पेशयली....नेहा ने रोहनप्रीत के लिए लिखा कि परिवार के नये सदस्य के लिए बहुत प्यार।

लिखा ये खास मैसेज
सिंगर नेहा कक्कड़ के इस पोस्ट पर उनके पति रोहनप्रीत ने कमेंट किया, मेरी खूबसूरत क्वीन को बहुत बधाई। तुम्हारे लिए कुछ भी इम्पॉसिबल नहीं है बाबू। आप एक सुपरस्टार हैं .. टचवुड !!अभी और अच्छा होना बाकी है। भगवान का आशीर्वाद तुम पर बने रहे। इस पोस्ट पर उनके फ्रेंड्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में नेहा ने फ्लोरल मिनी ड्रेस पहनी हुई है। नेहा कक्कड़ अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाती हैं। जिसके 11.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 मिलियन होने पर मिलता है डायमंड अवॉर्ड
नेहा अपने इस यूट्यूब चैनल पर नियमित रूप से अपने प्रशंसकों को कहानियों और उनके गानों के पीछे अपडेट करती हैं। यहां तक कि वह अपने चैनल का इस्तेमाल अपने छोटे गानों को रिलीज करने के लिए एक मंच के रूप में करती हैं। यूट्यूब डायमंड अवॉर्ड किसी चैनल को तब दिया जाता है, जब उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 मिलियन हो जाती है। नेहा और रोहनप्रीत 24 अक्टूबर, 2020 को दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications