नेहा कक्कड़ की हल्दी सेरेमनी की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें, रोहनप्रीत संग दिए रोमांटिक पोज

नेहा कक्कड़ की हल्दी सेरेमनी की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें, रोहनप्रीत संग दिए रोमांटिक पोज

नई दिल्ली: Neha Kakkar and Rohanpreet Singh's wedding: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने जा रही है। नेहा और रोहन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। नेहा कक्कड़ ने अपनी हल्दी सेरेमनी की ढेर सारी तस्वीरें शुक्रवार (23 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। (Neha Kakkar's haldi ceremony) नेहा कक्कड़ ने अपनी हल्दी सेरेमनी की 10 तस्वीरें शेयर की हैं।

नेहा कक्कड़ पीले रंग की साड़ी में दिखीं खूबसूरत

नेहा कक्कड़ पीले रंग की साड़ी में दिखीं खूबसूरत

सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों हैप्पी प्लेस में हैं। सिंगर नेहा अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटोज में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। नेहा ने पीले रंग की प्लेन सिल्क की साड़ी पहनी हैं। उन्होंने मेसी लुक वाला जुड़ा बनाया है, जिसमें व्हाइट गुलाब लगे हैं। न्यूड मेकअप और मैसी बन में नेहा काफी सुंदर लग रही हैं। नेहा ने हाथों और पैरों में फुल साइज मेहंदी लगाई है।

नेहा ने चलाया हैशटैग #Nehupreet

नेहा ने चलाया हैशटैग #Nehupreet

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर हुए लिखा, #Nehupreet की हल्दी सेरेमनी जिसके बाद ये हैशटैग ट्रेंड में भी आएं। इन फोटोज में नेहा और रोहनप्रीत ने कलर कोऑर्डिनेट आउटफिट पहने दिख रहे हैं। (Neha Kakkar Rohanpreet Singh yellow outfits) नेहा कक्कड़ के साथ रोहनप्रीत भी पीले रंग के कुर्ता और व्हाइट सफेद पगड़ी में दिखें। रोहनप्रीत का मल्टी कलर सॉल्व उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है।

नेहा कक्कड़ के हल्दी सेरेमनी में पूरा परिवार दिखा पीले आउटफिट्स में

नेहा कक्कड़ के हल्दी सेरेमनी में पूरा परिवार दिखा पीले आउटफिट्स में

हल्दी सेरेमनी की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के साथ-साथ उनका पूरा परिवार यलो आउटफिट में हैं। नेहा कक्कड़ की हल्दी सेरेमनी का थीम कलर पीला रखा गया था। नेहा और रोहनप्रीत की शादी की खबरें काफी दिनों से चर्चा में थी। नेहा और रोहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग नेहा को बधाई दे रहे हैं।

रोहनप्रीत संग नेहा ने दिए कई रोमांटिक पोज

रोहनप्रीत संग नेहा ने दिए कई रोमांटिक पोज

नेहा और रोहनप्रीत ने हल्दी सेरेमनी पर कई खूबसूरत रोमांटिक पोज दिए हैं। कुछ तस्वीरों में नेहा रोहनप्रीत के साथ गले मिलते हुए दिख रही हैं तो वहीं एक तस्वीर में रोहन नेहा के माथे को चूमते दिख रहे हैं। नेहा और रोहनप्रीत के चेहरे पर अपनी शादी की चमक साफ-साफ नजर आ रही है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत अपने लेटेस्ट गाने 'नेहू दा ब्‍याह' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।

26 को है नेहा और रोहनप्रीत की शादी

26 को है नेहा और रोहनप्रीत की शादी

सोशल मीडिया पर हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहन की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें बताया गया था कि नेहा और रोहनप्रीत 26 अक्टूबर को शादी करने जा रहे हैं। नेहा की शादी दिल्ली में होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। मेहमान आ चुके हैं और नेहा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- सलमान खान के अलावा इन सितारों ने की है बिग बॉस की होस्टिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+