नेहा धूपिया-अंगद बेदी ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, नाम भी बताया

बेटी के जन्म के दो दिन बाद एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उसकी पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। नेहा और अंगद बेदी ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटी की पहली तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही दोनों ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया है।

Neha Dhupia

नई दिल्ली। बेटी के जन्म के दो दिन बाद एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उसकी पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। नेहा और अंगद बेदी ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटी की पहली तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही दोनों ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। नेहा धूपिया और अंगद बेटी ने अपनी बेटी का नाम 'मेहर धूपिया बेदी' रखा है। बता दें कि नेहा धूपिया ने इसी साल 10 मई को एक्टर अंगद बेदी से शादी की थी। दोनों की अचानक शादी की खबर ने फैंस को भी चौंका दिया था।

तो ये रखा है नेहा-अंगद ने बेटी का नाम

तो ये रखा है नेहा-अंगद ने बेटी का नाम

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली फोटो शेयर कर नेहा ने लिखा, 'मेहर धूपिया बेदी दुनिया को हैलो कर रही है।' मेहर के जूतों पर भी लिखा है, 'हैलो वर्ल्ड'। नेहा धूपिया ने रविवार सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।

View this post on Instagram

Mehr Dhupia Bedi says hello to the world ... ❤️

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

'मेरी दोनों लड़कियां अच्छी हैं'

मंगलवार को अंगद बेदी ने ट्वीट कर पत्नी और बेटी की सेहत का अपडेट दिया। अंगद ने लिखा, 'आखिरी दो दिन काफी अच्छे रहे। नेहा और मेरी जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी आई है। आप सभी को दुआओं के लिए शुक्रिया। मेरी दोनों लड़कियां अच्छी हैं।'

शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं नेहा

शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं नेहा

अंगद बेदी और नेहा घूपिया ने 10 मई को गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही नेहा ने प्रेगनेंसी की खबर देकर फैंस को चौंका दिया था, जिसके बाद अंगद बेदी ने कबूल किया था कि वो शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने घरवालों से बताई तो वो बेहद नाराज हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+