एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने दिया बेटी को जन्म, शादी से पहले ही हो गई थी प्रेग्नेंट, पति ने खोला था राज
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के घर बेटी ने जन्म लिया है। नेहा और अंगद बेदी के घर रविवार को बेटी का जन्म हुआ। मुंबई के एक निजी अस्पताल में नेहा ने बच्ची को जन्म दिया। इसी साल मई में नेहा और अंगद ने अतानक शादी तक सबको चौंका दिया था। शादी के तीन महीने बाद ही नेहा से प्रेंग्नेंसी की खबर देकर फैंस को सन्न कर दिया और शादी के बाद सातवें महीने में ही अब वो एक बच्ची की मां बन चुकी हैं।

नेहा के पति अंगद ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान राज खोला था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेंग्नेंट हो चुकी थी। उनकी प्रेंग्नेंसी ने मीडिया में खूब सूर्खियों बंटोरी। न केवल उनके प्रेंग्नेंसी फैशन सेंस ने बल्कि आखिरी वक्त तक उनके काम करने के जज्बे को लेकर लोगों ने उनकी खूब सराहना की।

अचानक शादी कर सबको चौंकाया
नेहा और अंगद ने मई में बिना किसी पूर्व सूचना के शादी कर सबको चौंका दिया था। अचानक नेहा धूपिया की दुल्हन बनी तस्वीरें सबके सामने आई, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया। बाद में कुछ ही दिनों में नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से सबको हैरान कर दिया।

नेहा के शो में पति ने खोले राज
हाल ही में 'नो फिल्टर नेहा' शो में पति अंगद बेदी ने कई चौंकाने वाले खुलासे कर सबको चौंका दिया। इंटरव्यू के दौरान अंगद ने बताया कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने घरवालों से बताई तो वो बेहद नाराज हुए। उन्होंने इसके लिए दोनों को खूब डांस भी लगाई।

शादी से पहले एक ही फ्लैट में रहते थे नेहा और अंगद
इस इंटरव्यू के दौरान अंगद ने एक और खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शादी से पहले वो नेहा के साथ उनके फ्लैट में ही रहते थे। शादी से पहले प्रेग्नेंसी की खबर के बाद उन्होंने अंगद का सामान घर से बाहर फेंक दिया था। आपको बता दें कि नेहा प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त तक काम करती रही। उन्होंने अपने स्टाइल से सबको हैरान किया। न केवल स्टाइल से बल्कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को भरपूर इंज्वाइ किया। उन्होंने बेबी बंप के साथ कई फोटो शूट करवाए। सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कई तस्वीरें वायरल हुई। अब वो एक बेटी की मां बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications