ऋषि कपूर के लिए आलिया की भावुक पोस्ट पर नीतू सिंह ने दिया जवाब, बोलीं- लव यू

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के अस्पातल में अंतिम सांस ली। वह दो साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। दुख की इस घड़ी में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ पूरे वक्त अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मौजूद रही थीं। यहां तक कि लॉकडाउन की वजह से जब ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाईं तो मोबाइल पर लाइव वीडियो के जरिए आलिया ने ही रिद्धिमा को पिता के अंतिम दर्शन कराए थे।

नीतू के रिएक्शन पर आलिया ने भी प्रतिक्रिया दी

नीतू के रिएक्शन पर आलिया ने भी प्रतिक्रिया दी

इसके बाद आलिया ने ऋषि कपूर के लिए भावुक पोस्ट लिखी। इस पोस्ट पर अब ऋषि कपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह कपूर ने रिएक्ट किया है। नीतू के रिएक्शन पर आलिया ने भी प्रतिक्रिया दी है, जिससे दोनों की बॉन्डिंग के बारे में साफ पता चल रहा है। आलिया की पोस्ट पर नीतू ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'लव यू'। इसपर आलिया ने भी रिएक्ट करते हुए कहा- 'सो मच'। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

पोस्ट में क्या लिखा था आलिया ने?

पोस्ट में क्या लिखा था आलिया ने?

वहीं आलिया की पोस्ट की बात करें तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा था, 'मैं इस खूबसूरत इंसान के बारे में क्या कहूं... जो मेरे जीवन में बहुत प्यार और अच्छाईयां लेकर आए, आज हर कोई ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहा है... हालांकि मैं उनके पूरे जीवन को जानती हूं, पिछले दो सालों में मैंने उन्हें एक दोस्त, फूड लवर, सिनेमा लवर, एक फाइटर, एक नेता, एक सुंदर कहानीकार, एक बेहद भावुक व्यक्ति और एक पिता के रूप में जाना है!'

आलिया ने लिखा- लव यू ऋषि अंकल

आलिया ने लिखा- लव यू ऋषि अंकल

उन्होंने आगे लिखा, 'इन पिछले दो सालों में मुझे जो प्यार मिला है, मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगी, मैं यूनिवर्स का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे उन्हें जानने का मौका मिला, आज शायद हममें से अधिकतर लोग ये कह सकते हैं कि वह परिवार की तरह हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा ही महसूस करवाया, लव यू ऋषि अंकल। हम आपको हमेशा याद रखेंगे।'

ऋषि कपूर के लिए प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया

ऋषि कपूर के लिए प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया

बता दें ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि 'बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ऐसे थे ऋषि कपूर जी। वह टैलेंट के पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनसे अपनी बातचीत को याद करूंगा, खासकर हमेशा सोशल मीडिया पर। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में उत्साही थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के मेरी प्रति संवेदना। ओम शांति।'

उपराष्ट्रपति ने कहा- देश ने एक सपूत खो दिया है

उपराष्ट्रपति ने कहा- देश ने एक सपूत खो दिया है

प्रधानमंत्री के अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। उपराष्ट्रपति ने कहा था, 'हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार और वरिष्ठ अभिनेता श्री ऋषि कपूर के असामयिक निधन के दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से भारतीय दर्शकों को दशकों तक मंत्रमुग्ध रखा और उन चरित्रों को हमारी स्मृति में अमर कर दिया। वे एक करिश्माई अभिनेता थे जिन्हें कई पीढ़ियों का स्नेह प्राप्त था। सच्चे कलाकार अपने कृतित्व के माध्यम से, अपने प्रशसंकों के मन मस्तिष्क में सदैव अमर रहते हैं। न सिर्फ सिने जगत ने बल्कि देश ने एक सपूत खो दिया है, यह क्षति अपूरणीय है।'

View this post on Instagram

❤️❤️❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+