NEET-UG 2024: दूसरी बार टेस्ट में करीब 50 प्रतिशत कैंडिडेट नहीं हुए शामिल
NEET-UG 2024: दोबारा कराई गई नीट-यूजी परीक्षा को लगभग 50 प्रतिशत कैंडिडेट्स ने छोड़ दिया। परीक्षण पैनल के बयान में इसकी पुष्टि की गई है। पैनल ने कहा है कि 1,563 उम्मीदवारों में से 813 दोबारा परीक्षा में शामिल हुए। जबकि जबकि 750 उम्मीदवारों ऐसे हैं, जिन्होंने परीक्षा छोड़ी है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के छह केंद्रों दोबारा परीक्षा कराई गई। जिसमें कई केंद्रों पर कैंडिडेट्स ने परीक्षा नहीं दी। दो छात्रों को चंडीगढ़ में नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा देनी थी, लेकिन उनमें से कोई भी परीक्षा केंद्र पर नहीं आया।

वहीं छत्तीसगढ़ में, परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी, जिसमें 602 उम्मीदवार दोबारा परीक्षा के लिए पात्र थे। आज 291 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।
हरियाणा के दो परीक्षा केंद्रों पर 494 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। इसमें से 287 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं मेघालय में 464 योग्य उम्मीदवारों में से 234 ने आज परीक्षा दी।जबकि गुजरात में, एक उम्मीदवार के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षण पैनल के अनुसार, 1,563 उम्मीदवारों में से 813 आज दोबारा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जबकि 750 उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ दी।
दरअसल, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर तथा विज्ञान पाठ्यक्रमों में पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित एक परीक्षा है। पेपर लीक के आरोपों के बीच संयुक्त वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद और यूजीसी-नेट का जून संस्करण शुक्रवार रात को स्थगित कर दिया गया था।
प्रतियोगी परीक्षाओं NEET और NET में कथित अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी का शीर्ष नेतृत्व जांच के घेरे में है, जबकि उन्होंने CSIR-UGC NET में किसी भी पेपर लीक से इनकार कर दिया था।
इस बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में एक दिन पहले यानी शनिवार को कहा कि सीएसआईआर-यूजीसी नेट में कोई लीक नहीं हुआ था, इसे व्यवस्था कारणों और लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण स्थगित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications