NEET-JEE Exam: राहुल गांधी बोले- भारत के भविष्य को खतरे में डाल रही मोदी सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर नीट और जेईई परीक्षाओं के आयोजन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'अहंकार में मोदी सरकार छात्रों की चिंताओं की अनदेखी कर रही है। कोरोना काल में सरकार ने जेईई-एनईईटी उम्मीदवारों की वास्तविक चिंताओं के साथ-साथ एसएससी और अन्य परीक्षा देने वालों की मांगों की अनदेखी कर रहा है।' उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार दीजिए, खाली नारे नहीं।

Recommended Video
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में के बाद सरकार देशभर में नीट और जेईई परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि परीक्षाएं उसी तारीख पर होंगी जो पहले से तय किया गया है। न्यायालय के इस आदेश के बाद देशभर में छात्र मोदी सरकार से परीक्षा को टालने की मांग कर रहे हैं। छात्रों के समर्थन कई विपक्षी दलों ने भी मोदी सरकार से परीक्षा न कराने की अपील की है।
पीएम मोदी पर कसा तंज
इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मन की बात को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, देश में NEET और JEE की परीक्षा देने वाला चाहते हैं प्रधानमंत्री उनके साथ परीक्षा पर चर्चा करें लेकिन प्रधानमंत्री ने देश के लोगों के साथ 'खिलौने पे चर्चा की'। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने साल 2014 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के साथ चाय पे चर्चा नाम का एक कार्यक्रम तैयार किया था। जोकि खासा पसंद किया गया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने उसी 'चाय पे चर्चा' को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा है। साथ में राहुज गांधी ने #Mann_Ki_Nahi_Students_Ki_Baat (मन की नहीं स्टूडेंट्स की बात) हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें: UP: बांदा में एक ही परिवार के 32 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पिछले 24 घंटे में 57 संक्रमितों की मौत












Click it and Unblock the Notifications