सुप्रीम कोर्ट की इच्छा तुरंत घोषित हों नीट-2017 के नतीजे
नई दिल्ली। वर्ष 2017 की नीट परीक्षा के नतीजों के लिए अब सीबीएसई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में मद्रास हाईकोर्ट के एक फैसले को चुनौती दी थी। सीबीएसई चाहता है कि नीट के नतीजे घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट उसे मंजूरी दे। सुप्रीम कोर्ट अब सोमवार को इस मामले की सुनवाई करेगा।

इंग्लिश, हिंदी और दूसरी भाषाओं में परीक्षा
सीबीएसई मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच की ओर से रिजल्ट घोषित करने पर लगाए गए स्टे को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से आदेश चाहता है। सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में स्टे को खत्म करने के लिए एक आकस्मिक निर्देश के लिए याचिक दी हुई है। सीबीएसई की ओर से नीट परीक्षा को इंग्लिश, हिंदी और दूसरी स्थानीय भाषाओं में कराया जाता है और यह परीक्षाएं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ही आयोजित होती हैं। इस वर्ष नौ लाख छात्रों ने इंग्लिश में नीट की परीक्षा दी तो वहीं 1.5 लाख छात्रों ने हिंदी में और दूसरी भाषाओं में यह परीक्षा दी थी। इंग्लिश और हिंदी के लिए जहां प्रश्नपत्र एक जैसे थे तो वहीं दूसरी भाषाओं में प्रश्नपत्र अलग थे। सीबीएसई का कहना है कि इसने अलग-अलग भाषाओं में प्रश्नपत्र तैयार कराया था ताकि यह लीक न हो सके और पूरी परीक्षा को निरस्त न करने पड़े।












Click it and Unblock the Notifications