सिद्धू मूसेवाला की मौत का बदला लेने की धमकी, नीरज बवाना ने कहा- 2 दिन में रिजल्ट देंगे

नई दिल्ली, 30 मई: कांग्रेस नेता और सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा में गोली बरसाकर हत्या कर दी गई। कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इन गैंग का नाम सामने आने के बाद दिल्ली के नीरज बवाना गैंग की ओर से कथित तौर पर सिद्धू की हत्या का बदला लेने की धमकी दी गई है।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder: Tihar Jail और Lawrence Bishnoi से जुड़े हत्याकांड के तार | वनइंडिया हिंदी
     Sidhu Moose Wala

    फेसबुक पर नीरज बवाना नाम से की गई एक पोस्ट सामने आई है। इसमें लिखा है 'सिद्धू मूसेवाला की मौत का समाचार प्राप्त हुआ। सिद्धू हमारा दिल का भाई था, दो दिन भीतर रिजल्ट दे देंगे। इस पोस्ट में टिल्लू ताजपुरिया, कौशल गुड़गांव और दविंदर भांबिया गैंग का भी जिक्र किया गया है। हालांकि इस पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

    पंजाब पुलिस ने किया गैंगवार में हत्या की ओर इशारा

    पंजाब के पुलिस महानिदेशक वीके भवरा ने भी अपने बयान में सिद्धू मूसेवाला की हत्या को गिरोहों के बीच आपसी दुश्मनी का नतीजा कहा है। उन्होंने बताया कि मूसेवाला के प्रबंधक शगनप्रीत का नाम पिछले साल अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या में सामने आया था। डीजीपी ने कहा कि यह हत्या मिद्देखेड़ा की हत्या का बदला लग रही है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

    ंंंंं


    जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में AN-94 रूसी असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया गया। ये AN-94 रूसी राइफल 1994 की एवोमैट निकोनोवा मॉडल है। बदमाशों ने वारदात के दौरान करीब 30 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद वो फरार हो गए। पुलिस को गाड़ी का नंबर तो मिला लेकिन वो सब फर्जी निकला। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार तिहाड़ जेल से जुड़े होने की बातें सामने आई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+