ATM से पैसे निकालते वक्त कैंसल बटन दबाना है जरूरी? कितना सेफ है ट्रांजैक्शन, पासवर्ड तो नहीं हो रही चोरी

एटीएम से पैसे निकालते वक्त कैंसल बटन को दबा देने से पूरी तरह से लोग ट्रांजैक्शन से बाहर हो जाते हैं। इससे ये साफ हो जाता है कि कोई बिना पासवर्ड डाले लेनदेन नहीं कर सकता है।

ATM से पैसे निकालते वक्त कैंसल बटन दबाना है जरूरी?

ATM लोगों के जीवन को बड़ा आसान बना दिया है। जब नकद पैसे की जरूरत हो, उसी वक्त आप एटीएम से निकाल सकते हैं। लेकिन एटीएम से पैसे निकलते वक्त बहुत सी चीजों को ध्यान रखना जरूरी होता है। एटीएम से पैसे निकालने के बाद लोग अक्सर कैंसल बटन को बार-बार दबाते हैं। इसके अलावा कई लोग एटीएम से ट्रांजैक्शन शुरू करने से पहले ही कैंसल बटन को दो-तीन बार दबाते हैं। आखिर इस बटन को क्यों दबाते हैं, इसे दबाने के पीछे का क्या कारण है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पासवर्ड कितना सेफ है।

क्यों दबाते हैं कैंसल बटन
एटीएम से ट्रांजैक्शन करने के बाद इसलिए कैंसल बटन को दबाते हैं कि वह पूरी तरह से एटीएम के सिस्टम से बाहर आ गए हैं। इससे निश्चिंत होने के लिए वह कैंसल बटन को बार-बार दबाते हैं। ताकि उनके एटीएम से बाहर जाने के बाद कोई दूसरा आदमी बगैर पासवर्ड डाले पैसे ना निकाल ले। इससे बचने के लिए लोग कैंसल बटन का बार-बार दबाते हैं। वहीं कुछ लोग ट्रांजैक्शन शुरू करने से पहले ही दो-तीन बार कैंसल बटन को दबाते हैं। इससे ये होता है कि अगर कोई पासवर्ड चोरी करने के लिए कोई सेटअप लगाया होता है तो वह कैंसल हो जाता है। कोई प्रोसेस नहीं रह जाता है। इससे ट्रांजैक्शन पूरी तरह से सेफ होता है।

इस स्थिति में कैंसल बटन दबाने की जरूरत नहीं
हालांकि, यह हर स्थिति में ऐसा नहीं होता है। अधिकतर एटीएम एक बार ट्रांजेक्शन पूरा हो जाने के बाद कार्ड की सारी जानकारी को डिलीट कर देता है। इसका अर्थ ये होता है कि आप कैंसल बटन को नहीं भी दबाएंगे तो आपकी जानकारी वहां सेव नहीं होगी। लेकिन कुछ एटीएम आपसे लेनदेन जारी रखने के लिए पूछता है तो वहां आप कैंसल बटन याद से दबाकर ही बाहर निकलें। याद रहे ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद एटीएम मशीन की स्क्रीन पर होम पेज आ जाती है तो आपको कैंसल बटन दबाने की कोई जरूरत नहीं है।

Recommended Video

      UPI Payment करने वालों को झटका, 2000 रुपये से ज्यादा ट्रांजेक्शन पर लगेगा PPI शुल्क |वनइंडिया हिंदी

      पीआईबी ने किया था फैक्ट चेक
      इसको लेकर बहुत पहले एक खबर काफी वायरल हो गई थी। जिसमें बताया गया था कि एटीएम पर ट्रांजैक्शन से पहले कैंसल बटन को दो बार दबाना अनिवार्य है। इस खबर को आरबीआई के माध्यम से चलाया गया था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि कैंसल बटन को दबाना अनिवार्य है। इस वायरल खबर का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया था। जिसमें बताया गया था कि यह आरबीआई की तरफ से नहीं चलाया गया है। उन्होंने कहा था कि अपना लेनदेन पूरी प्राइवेसी के साथ करें और पिन कोड को कार्ड पर न लिखें।

      यह भी पढ़ें- Diabetes: पुरुषों से अधिक महिलाएं शुगर की चपेट में, वर्किंग वुमन बन रही शिकार, जानें इसके कारण और बचाव

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+