Republic Day 2023: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का किया आयोजन, कई लोग हुए शामिल

द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए यह गौरव की बात है कि आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचीं हैं।

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में रिसेप्शन का किया आयोजन
Photo Credit:

Republic Day 2023: प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन किया। इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए यह गौरव की बात है कि आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचीं हैं। बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुई हैं। ऐसा पहली बार जब भारत में किसी आदिवासी महिला राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की परेड की सलामी ली है।

पहली बार भारत गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरी तरह से मेड इन इंडिया हथियारों का प्रदर्शन किया। परेड में आत्मनिर्भर भारत का दम दिखा। पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर 21 तोपों की सलामी 25 पाउंडर बंदूकों की बजाए 105 एमएम आईएफजी स्वदेशी गन से दी गई। दशकों से चली आ रही इस परंपरा को इस बार पीछे छोड़ा जा रहा है और पूरी तरह से स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

Recommended Video

      Republic Day 2023: President's Bodyguards कौन होते हैं और कैसे होता है इनका चयन? | वनइंडिया हिंदी

      इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्र का 120 सदस्यीय दस्ता भी मार्चिंग परेड में शामिल हुआ। साथ ही पहली बार अग्निवीर भी परेड में शामिल हुए। गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10.30 बजे शुरू हूई। परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सुभाष चंद्र बोस गोलचक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक पहुंची।

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम से पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और यहां पर उन्होंने देश के शहीदों को नमन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने यहां डिजिटल विजिटर बुक पर अपने मन की बात को दर्ज किया। पूरा देश आज गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के साथ आज बसंत पंचमी है, यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खास बसंती पगड़ी में नजर आए।

      यह भी पढ़ें- राजस्थान के राज्यपाल ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर राजभवन में झण्डा फहराया

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+