NDTV-Jan Ki Baat Exit Poll 2024: एनडीटीवी-जन की बात एग्जिट पोल किसकी बना रहा सरकार?
NDTV-Jan Ki Baat lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एनडीटीवी-जन की बात का एग्जिट पोल जारी हुआ है, जिसमें अबकी बार एनडीए को 377 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। जबकि इंडिया गठबंधन को 151 सीटें दी जा रही। अन्य के खाते में 15 सीटें जाने का अनुमान है।
कौन-कितनी सीट दे रहे अन्य एग्जिट पोल?
LOKPOLL-MEGA एनडीए को 325-335, इंडिया गठबंधन को 155-165 व अन्य को 48-55 सीटें
Republic TV-PMARQ एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154 अन्य को 30 सीटें
Republic Bharat - Matrize एनडीए को 353-368, इंडिया गठबंधन को 118-133, अन्य को 43-48 सीटें
Poll of Polls में एनडीए को 346-354, इंडिया गठबंधन को 142-151 व अन्य को 40-44 सीटें

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान का सिलसिला 1 जून की शाम छह बजे थम चुका है। देशभर में सात चरणों में सभी 543 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। आखिरी और सातवें चरण में शनिवार को पीएम मोदी वाराणसी समेत आठ राज्यों-केंद्राशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग हुई है।
मतदान के बाद मतदाताओं से बातचीत के आधार पर एग्जिट पोल तैयार करने वाली एजेंसियों का अनुमान, राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी और भाजपा-कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों के नेताओं के दावा की हकीकत 4 जून को होने वाली मतगणना से सामने आएगी।
साल 2019 में भाजपा ने मारी थी बाजी
लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा ने कुल 303 सीटें हासिल की थी। कांग्रेस के हाथ में सिर्फ 52 सीटें आई थी। YRSCP और DMK को 23-23, तृणमूल कांग्रेस के खाते में 22 और शिवसेना को 18, जेडीयू को 16 सीटें, समाजवादी पार्टी को 5 सीटें और बीएसपी को 10 सीटें मिली थी।
साल 2019 में एग्जिट पोल सटीक अनुमानों से दूर
साल 2019 में अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा गठबंधन को देश में 267 से 305 सीटें दे रहा था। जबकि वास्तविक मतगणना में भाजपा गठबंधन को 352 सीटें और अकेली भाजपा को 303 सीटें मिली थी। देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनी थी। सिर्फ रिपल्बिक भारत का आकलन नतीजों के आस-पास रहा था। साल 2014 में अधिकांश सटीकता को भांप ही नहीं पाए थे। साल 2009 में भी एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर का अनुमान गलत निकला था। वहीं, साल 2004 में अधिकांश एग्जिट पोल औंधे मुंह गिरे थे।












Click it and Unblock the Notifications