Nagaland Assembly Elections: NDPP का भाजपा के साथ गठबंधन, सीटों को लेकर संशय खत्म
नई दिल्ली, 26 जुलाई। साल 2023 में देश के कुल 9 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी ओर से स्थिति साफ कर दी है। भाजपा नागालैंड विधानसभा चुनाव नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के साथ मिलकर संयुक्त रूप से लड़ेगी। पार्टी ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। अब दोनों राजनीतिक दलों की सींटों को लेकर भी संशय खत्म हो गया है।

बीजेपी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) अगले साल नागालैंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टी संयुक्त रूप से एक लिखित बयान जारी किया गया है। जिसमें एडीपीपी के जनरल सेक्रेटरी अबु मेथ और भाजपा प्रभारी नलिन कोहली के हस्ताक्षर हैं।
भाजपा और एनडीपीपी के बयान के अनुसार, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दरअसल, साल 2023 में 9 राज्यों में चुनाव होने हैं। जिसको लेकर क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी राजनीतिक दल अपने जमीनी पकड़ और जनाधार बढ़ाने की जुगत में जुट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications