राष्ट्रपति चुनाव: मुलाकातों का दौर जारी, 20 जून तक एनडीए तय करेगी अपना कैंडिडेट
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडु ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा हुई
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर मुलाकातों का दौर जारी है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडु ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा हुई वहीं लालकृष्ण आडवाणी से मिलने के बाद दोनों केंद्रीय मंत्री बीजेपी सांसद मुरली मनोहर जोशी से भी मिले और जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बात की।

इसी बीच सूत्रों खबर है कि 20 जून तक एनडीए अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार तय कर लेगी। इससे पहले बैठकों का दौर चलता रहेगा। भारत के अगले राष्ट्रपति का सर्वसम्मति से चुनाव करने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिले। सोनिया और दोनों केंद्रीय मंत्रियों की मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली थी। बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे।
बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रपति पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम पेश नहीं किया है। राष्ट्रपति चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के दोनों बड़े नेता राजनाथ सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे ने समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव और बसपा के नेता सतीश चंद्र मिश्रा से भी मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications