द्रौपदी मुर्मू को मिली Z प्लस सुरक्षा, मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले लगाई झाड़ू
भुवनेश्वर, 22 जून। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केंद्र सरकार ने जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आज द्रौपदी मुर्मू ने रैरंगपुर मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना से पहले द्रौपदी मुर्मू ने झाड़ लगाया, लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद प्रार्थना की। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के आदिवासी समुदाय से आती हैं।

Recommended Video
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं जिन्हें देश के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के संथल से आती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया था। पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम पर आम सहमति बनी। द्रौपदी मुर्मू के नाम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्थन किया था। द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा लाखों लोग खासकर जो गरीबी और मुश्किलों से गुजरते हैं, समाज में काफी पिछड़े हैं, उनके लिए द्रौपदी मुर्मू ताकत बनेंगी।
बता दें कि अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो वह प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले प्रतिभा पाटिल 2007-2012 तक देश की राष्ट्रपति रही थीं,उन्हें यूपीए ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था। द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए एनडीए के पास बहुमत से कुछ कम वोट हैं। लेकिन बीजू जनता दल ने पहले ही द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी के चीफ नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्ंमीदवार घोषित किए जाने के बाद बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications