मिर्जापुर: भोजपुरी में बोले पीएम मोदी- हम पांव छुई के प्रणाम करत हई...
मिर्जापुर। आज पीएम नरेंद्र मोदी अपने पूर्वांचल दौरे के दूसरे दिन मिर्जापुर में थे, यहां उन्होंने उस बाण सागर परियोजना का लोकार्पण किया, जिसकी परिकल्पना 1956 में की गई थी और इसका शिलान्यास 1978 में किया गया था, इसके बाद चार दशक तक इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं गया। इस पुल को बनाने में 69 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री मंत्री अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास किया।
श्रोताओं को मुस्कुराने का मौका दिया पीएम ने
इसके बाद उन्होंने यहां एक भारी जनसभा को संबोधित भी किया, अपने भाषण के लिए दुनिया भर में मशहूर पीएम मोदी ने एक बार फिर से अपने श्रोताओं को मुस्कुराने का मौका दे दिया क्योंकि पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की। मोदी ने कहा 'आज मिर्जापुर में हमरे बदे बहुत गर्व क बात बा, माई विंध्यवासिनी के गोदी में तोहई सबके देखी हमें बहुत खुशी बा......तुम सबे हमें बहुत देर से जोहत रह....एकरे खातिर हम पांव छुई के प्रणाम करत हई.......आज इतना भीड़ देखि के हमके विश्वास होई गवा कि माई विंध्यवासिनी क कृपा हमपर बना बा और आप लोग क कृपा भी हमरे ऊपर बना रही'
आपको बता दें कि मोदी मिर्जापुर के चनईपुर गांव में बोल रहे थे, मोदी ने अपने भाषण में जमकर कांग्रेस पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों के नाम घड़ियाली आंसू बहाते हैं लेकिन उनके हित के लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 40 साल से बाणसागर सिंचाई परियोजना लंबित पड़ी थी लेकिन पिछली सरकारों ने इसे पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications