मोदी के मंत्रिमंडल से नाखुश भाजपा के सहयोगी ने उठाए सवाल

कैबिनेट में सिर्फ एक सांसद को जगह मिलने से असंतुष्ट शिवसेना ने मंत्रिमंडल विस्तार में और जगह पाने की ख्वाहिश जताई है। वहीं, मंत्री ना बनाए जाने से नाराज आरपीआई सांसद रामदास अठावले समारोह में शामिल ही नहीं हुए। कई मंत्री हैं जो मोदी के कारवां का हिस्सा नहीं बन सके।
कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से भाजपा के कई सहयोगी मुंह फुलाए बैठे हैं, महाराष्ट्र में 18 सीटें जीतने वाली शिवसेना को मोदी कैबिनेट में सिर्फ एक सीट मिली है। शिवसेना के अनंत गीते को मोदी ने कैबिनेट में जगह मिली। सिर्फ एक मंत्री को जगह मिलने से शिवसेना में नाराजगी पनपने लगी है। इसी सिलसिले में मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह से मिले भी।
शिवसेना को उम्मीद है कि कैबिनेट विस्तार में उसका ख्याल रखा जाएगा। हलांकि फिलहाल कोई समस्या नहीं दिख रही है, लेकिन शिवसेना नेता अनंत गीते ने कहा कि शिवसेना की तरफ से मैं अकेला मंत्री हूं, लेकिन बाकी लोगों को बाद में शामिल किया जाएगा।
कैबिनेट में जगह ना मिलने की वजह से आरपीआई सांसद रामदास अठावले शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे, कैबिनेट में यूपी के सहयोगी अपना दल को भी जगह नहीं मिली, लेकिन दल के दोनों सांसद समारोह में मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications