लोकसभा में आजम खान की टिप्पणी पर महिला आयोग खफा, सदस्यता खत्म करने की मांग

नई दिल्ली। गुरुवार को लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी पर बैठीं सांसद रमा देवी पर आजम खान की टिप्पणी को लेकर महिला आयोग ने कड़ा एतराज जताया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने कहा, आजम खान का बयान शर्मनाक है। खान लगातार इस तरह की हरकत कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म की जानी चाहिए।

NCW, women commission, Rekha Sharma, Azam Khan, Rama Devi, Lok Sabha, आजम खान, लोकसभा, महिला आयोग

गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान ने चेयर पर बैठीं रमा देवी के लिए कहा कि आप बहुत प्यारी हैं। आपको देखकर दिल करता है कि आपकी आंखों में देखकर बोलता ही रहूं। उनके बयान पर भाजपा के सदस्यों ने भी काफी हंगामा किया था। आजम के बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनको अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

आजम खान ने सदन में अपनी सफाई में कहा कि मैंने तो प्यारी बहन कहा। वह मेरी बहन जैसी हैं, माफी किस बात की मांगनी चाहिए। क्या मैंने कुछ गलत कहा है। आप रिकॉर्ड चेक कर लीजिए, अगर कोई शब्द गलत कहा हो तो अभी सदन से इस्तीफा देने को तैयार हूं। आजम ने कहा कि ऐसे अपमानित होकर बोलने से कोई फायदा नहीं है और वह सदन से बाहर चले गए।

बता दें कि ये वाकया गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान हुआ। गुरुवार को लोकसभा में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019 (त्वरित तीन तलाक बिल) पास हो गया है। ये बिल एक साथ तीन बार तलाक को गैरकानूनी बनाता है और ऐसा करने पर पति को तीन साल तक सजा का प्रावधान करता है। लोकसभा में विपक्ष की ज्यादातर पार्टियों ने बिल का विरोध जताया। वहीं भाजपा की सहयोगी जदयू ने भी बिल की मुखालफत की। कांग्रेस, टीएमसी, टीआरएस, वायएसआर कांग्रेस और जदयू ने वोटिंग से पहले सदन से बिल के विरोध में वॉकआउट किया। इसके बाद वोटिंग कराई गई। बिल के पक्ष में 303 वोट, जबकि विरोध में 82 मत डाले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+